पंजाब में बड़ी सियासी हलचल, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का ऐलान
- अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह का कहना है कि पंजाब नशे के दलदल में धंस रहा है, धर्म परिवर्तन हो रहा है, किसानों के मुद्दे हैं और बंदी सिखों की रिहाई का मामला भी है। इन सभी मुद्दों को हम हल कराएंगे।

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है। शनिवार को सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने ऐलान किया कि उनकी इस नई पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब होगा, जिसकी औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को मुक्तसर के माघी मेले में होने वाले पंथ बचाओ-पंजाब बचाओ कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन जरूरी था। श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह खालसा और उनके परिवार के सहयोग से इस नई राजनीतिक पार्टी के जरिए पंजाब को बचाने का प्रयास किया जाएगा।
पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ी जाएगी लड़ाई
सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि उनकी नई पार्टी शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब में पंजाब के पंथक सोच और अच्छे चरित्र वाले लोग शामिल होंगे, जो पंजाब को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य को अधिक अधिकारों की राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस नई पार्टी का उद्देश्य पंजाब के लोगों को एक और विकल्प देना है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह का कहना है कि पंजाब नशे के दलदल में धंस रहा है, धर्म परिवर्तन हो रहा है, किसानों के मुद्दे हैं और बंदी सिखों की रिहाई का मामला भी है। इन सभी मुद्दों को हम हल कराएंगे।
पंजाब में सियासी हलचल तेज
अमृतपाल गुट की नई पार्टी की घोषणा के बाद से पंजाब की सियासी क्षेत्र में हलचल पैदा हो गई हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान अमृतपाल ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस दौरान अमृतपाल ने खडूर साहिब सीट से 404,430 वोट हासिल किए थे। अमृतपाल ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा से 197,120 मतों से चुनाव जीता था। यह पंजाब की लोकसभा सीटों में किसी भी उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत थी। मौजूदा समय में सांसद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।
रिपोर्ट: मोनी देवी
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


