मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में घुसपैठ की कोशिश, बॉर्डर से पाकिस्तानी गिरफ्तार
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमृतसर में पाकिस्तानी सीमा पर लगी कंटीली तार के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है।

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमृतसर में पाकिस्तानी सीमा पर लगी कंटीली तार के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पाकिस्तान स्थित जिला शेखूपुरा के मुरीदके निवासी मोहम्मद अशफाक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पाकिस्तान करंसी के आठ हजार रुपए, मोबाइल और तीन सिम बरामद किए गए हैं। बीएसएफ ने उसे थाना घरिंडा की पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
बीएसएफ जवानों ने दबोचा
बीएसएफ की 181 कंपनी के कमांडेंट राकेश नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीएसएफ जवान सोमवार रात बॉर्डर आउट पोस्ट राजाताल के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान कंटीली तार के पास एक व्यक्ति को आते देखा। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। जब उसकी पहचान पूछी गई तो उसने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उससे भारतीय इलाके में घुसने के इरादे को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह जांच भी कि जा रही है कि कहीं उसे स्थानीय स्तर पर तो किसी से मदद तो नहीं मिल रही थी।
दो दिन में दूसरे पाकिस्तानी की गिरफ्तारी
पंजाब से लगे पाकिस्तानी बॉर्डर से यह लगातार दूसरे दिन दूसरे पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी हुई है। हालिया घुसपैठ की इन दो घटनाओं सी सुरक्षा एजेंसियां चिंता में हैं। इस से एक दिन पहले बीएसएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पंजाब के सरहदी एरिया तरनतारन से खेमकरण सेक्टर से 10 किलो हेरोइन के साथ पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था।
पकड़े गए आरोपी की पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर स्थित चट्टिया गांव निवासी अबू बक्कर के रूप में हुई थी। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और कुछ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल ने कई संदिग्धों के नंबर भी मिले हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के लिए काम कर रहा था।
(रिपोर्ट मोनी देवी)
लेखक के बारे में
Deepak Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



