ASI को गोली मारने वाले का एनकाउंटर; पुलिस की राइफल छीनी, तुरंत जवाबी कार्रवाई

लाइव हिन्दुस्तान
share

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी।

Accused who shot Assistant Sub-Inspector ASI in Amritsar Punjab Police encounter
पंजाब पुलिस के अधिकारी।

पंजाब के अमृतसर में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को गोली मारने वाले आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी।

बॉर्डर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचते ही आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर हमला करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी से हथियार वापस ले लिया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अजनाला में जीआरपी के ASI सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

घायल आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुठभेड़ में घायल बलजीत सिंह को अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल पर आरोपी को ले जाने का मकसद वारदात के समय हुई घटनाओं को दोबारा समझना था, लेकिन इसी दौरान उसने पुलिस की राइफल छीनकर फायरिंग करने की कोशिश की। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।

ASI सुखचैन सिंह के बाएं हाथ में लगी थी गोली

अमृतसर में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने पंजाब पुलिस के ASI पर गोली चलाई थी। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सिंह ड्यूटी पूरी करके अपने घर लौट रहे थे। जब वह अमृतसर के जगदेव खुर्द गांव के पास पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। सिंह उस समय मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्हें उपचार के लिए अजनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

यह घटना पिछले महीने ASI हरजीत सिंह की हत्या के कुछ ही समय बाद हुई है। 18 सितंबर की देर रात रात अमृतसर की भगतानवाला अनाज मंडी में मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'आखिर कितने और पुलिसकर्मियों पर हमले होंगे? भगवंत मान सरकार क्या कर रही है? पंजाब में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब गोलीबारी, हत्याएं या फिरौती की घटनाएं न हों। 'रंगला पंजाब'? आज पंजाब गैंगस्टरों के डर में जी रहा है।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़ASI को गोली मारने वाले का एनकाउंटर; पुलिस की राइफल छीनी, तुरंत जवाबी कार्रवाई