Hindi Newsपंजाब न्यूज़accused was enjoying himself in Goa after committing a murder in Punjab police arrested him along with his friends
पंजाब में हत्या कर गोवा में ऐश कर रहा था आरोपी, पुलिस ने दोस्तों समेत दबोचा

पंजाब में हत्या कर गोवा में ऐश कर रहा था आरोपी, पुलिस ने दोस्तों समेत दबोचा

संक्षेप:

पंजाब में हत्या कर भागे एक आरोपी को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात जानकारी के अनुसार आरोपी राजस्थान का निवासी है और जुलाई में हत्या करके पंजाब से भागकर गोवा में छिपा हुआ था।

Thu, 28 Aug 2025 08:19 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पंजाब में हत्या करके भागे एक व्यक्ति को गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मापुसा उपखंड की एक विशेष 20 सदस्यीय टीम ने पंजाब में एक हत्या के आरोपी विष्णु विश्नोई को उसके 6 अन्य दोस्तों के साथ 26 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे आरोपी विष्णु को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि बाकी लोगों को रिहा कर दिया गया है क्योंकि अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आधिकारिक बयान के मुताबिक 26 अगस्त को ही पंजाब पुलिस की तरफ से उत्तरी गोवा के एसपी को सूचना भेजी गई थी, की पंजाब में 7 जुलाई 2025 को हत्या करके भागा राजस्थान निवासी विष्णु विश्नोई गोवा में छिपा हुआ है। अन्य जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस ने तत्काल प्रभाव से उसकी गिरफ्तारी करने का अनुरोध किया था।

पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के बाद गोवा पुलिस की एक 20 सदस्यीय टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विष्णु विश्नोई का पता लगाया और उसके छह अन्य दोस्तों के साथ अंजुना पुलिस स्टेशन के एरिया में आने वाले एक स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

पीआई निखिल पालेकर और पीएसआई स्वप्निल नाइक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान की सफलता के बाद आरोपी को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, "ऑपरेशन की योजना अच्छी तरह से बनाकर उसे अंजाम दिया गया। टीम का नेतृत्व पीआई निखिल पालेकर और पीएसआई अंजुना पुलिस स्टेशन के पीएसआई स्वप्निल नाइक ने किया।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।