भाषा के बिना आज जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। बहुत सारी भाषाएं ऐसी भी हैं जिनके बारे में पता भी नहीं लगाया जा सका है। भारत में ही सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं। एथनोलॉग की रिपोर्ट को मानें तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक अंग्रेजी 46 देशों की आधिकारिक भाषा है। दुनियाभर में करीब 15 अरब लोग अंग्रेजी बोलते हैं। यूरोप के उपनिवेश रहे देशों में अंग्रेजी भाषी बहुत हैं।
मंदारिन भाषा चीन और तिब्बत में प्रमुखता से बोली जाती है। चीन की जनसंख्या ज्यादा होने की वजह से इस भाषा के बोलने वाले भी ज्यादा हैं। यह भाषा दूसरे नंबर पर आती है। इसकी लिपि काफी कठिन मानी जाती है।
हिन्दी तीसरे नंबर पर दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत और फिजी में इसका आधिकारिक भाषा के तौर पर इस्तेमाल होता है। हिन्दी भाषा संस्कृति से उद्घृत है। दुनियाभर में करीब 608 मिलियन लोग हिंदी बोलते हैं।
स्पैनिश भाषा करीब 21 देशों में बोली जाती है। यह चौथे नंबर की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
यह अफ्रो-एशियाटिक भाषा है। अरबी 29 देशों में बोली जाती है।
फ्रेंच भाषा करीब 29 देशों में बोली जाती है। यह छठे नंबर की भाषा है। सातवें नंबर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली बांग्ला है। इसे मुख्य रूप से भारत और बांग्लादेश में बोला जाता है।
आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर क्रमशः पुर्तगाली, रूसी और उर्दू भाषा है। उर्दू को हिंदुस्तानी भाषा भी कहते हैं। पुर्तगाली 9 देशों में, रूसी 4 देशों में और उर्दू दो देशों में प्रमुखता से बोली जाती है।