डोरी-बैकलेस हुए पुराने! आजकल ट्रेंड में हैं ये स्टाइलिश ब्लाउज, देखें 8 फैंसी डिजाइन

Winter Special Fancy Blouse: सर्दियों के लिए फुल स्लीव्स और थ्री फोर्थ स्लीव्स में ज्यादा डिजाइन मिलते ही नहीं है। आपके इसी काम को आसान बनाने के लिए यहां हम कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन ले कर आए हैं।

Anmol ChauhanJan 06, 2026 05:33 pm IST
1/9

ब्लाउज के फैंसी डिजाइन

साड़ी कितनी भी सुंदर क्यों ना हो, अगर आपने ब्लाउज पीस सही स्टिच नहीं कराया है तो पूरा लुक फीका लग सकता है। अब मास्टर जी के पास ब्लाउज सिलवाने जाएं, तो ज्यादा डिजाइन समझ नहीं आते। खासतौर से सर्दियों के लिए तो फुल स्लीव्स और थ्री फोर्थ स्लीव्स में ज्यादा डिजाइन मिलते ही नहीं है। आपके इसी काम को आसान बनाने के लिए यहां हम कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन ले कर आए हैं। ये ना सिर्फ देखने में सुंदर हैं बल्कि सर्दियों के लिए भी परफेक्ट हैं। (All Images Credit: Instagram)

2/9

बैक के लिए स्टाइलिश डिजाइन

ब्लाउज की बैक के लिए आप ये ब्लाउज डिजाइन स्टिच करा सकती हैं। सिंपल डोरी पैटर्न से बोर हो गई हैं, तो ये स्टाइलिश लुक भी देगा और ट्रेंडी भी लगेगा। साथ में आप फुल स्लीव्स या थ्री फोर्थ स्लीव्स स्टिच करा सकती हैं, सर्दियों में परफेक्ट लुक मिलेगा।

3/9

स्वीटहार्ट नेकलाइन स्टिच कराएं

स्वीटहार्ट नेकलाइन और फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज पीस काफी स्टाइलिश लुक देगा। हेवी लुक के लिए आप नेकलाइन पर लेस भी लगवा सकती हैं। साड़ी हेवी है तो ब्लाउज पीस सिंपल रखें, बहुत ही सुंदर लुक मिलेगा।

4/9

डोरी डिजाइन ब्लाउज

सिंपल डोरी वाले डिजाइन की जगह आप ये लेटेस्ट पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। ब्लाउज की बैक फैंसी हो तो लुक बेहद ही प्यारा आता है। पीछे से ये बिल्कुल बो की तरह लगता है, जो बहुत स्टाइलिश लगता है। सिंपल ब्लाउज पीस तो ये पैटर्न ट्राई करना बनता है।

5/9

लेस देगी विंटेज लुक

ब्लाउज की नेकलाइन पर आप फ्रिल्ड लेस लगवा सकती हैं। इससे ब्लाउज पीस काफी विंटेज और क्लासी लगता है। खासतौर से प्रिंटेड ब्लाउज है, तो ये सिंपल सा एक्सपेरिमेंट आपके ओवरऑल लुक को एन्हांस कर सकता है।

6/9

कट वर्क नेकलाइन

ब्लाउज की बैक पर आप ये फैंसी कट वर्क करा सकती हैं। ये डिजाइन भी काफी स्टाइलिश लगेगा। खासतौर से आपकी कॉटन और सिल्क साड़ियों के साथ ये एकदम परफेक्ट रहेगा।

7/9

पफ स्लीव्स ब्लाउज

पफ स्लीव्स काफी विंटेज और क्लासी लुक देती हैं। अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ये ब्लाउज डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। बैक पर बो, वो नेकलाइन और स्टाइलिश पफ स्लीव्स, आपके सिंपल ब्लाउज पीस में चार चांद लगा देंगे।

8/9

चोली कट ब्लाउज पीस

आजकल चोली कट ब्लाउज पीस भी काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप भी फुल स्लीव्स के साथ ये डिजाइन स्टिच करा सकती हैं। ये ब्लाउज देखने में काफी स्टाइलिश लुक देता है।

9/9

स्टाइलिश बैक डिजाइन

बैक के लिए कोई खूबसूरत डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये वाला पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। बेसिक डोरी वाली बैक छोड़िए, ये वी नेकलाइन वाला डिजाइन ट्राई कीजिए, बहुत ही ट्रेंडी लुक मिलेगा। खासतौर से सिल्क की साड़ियों के साथ ये बहुत ही फैंसी लगता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलडोरी-बैकलेस हुए पुराने! आजकल ट्रेंड में हैं ये स्टाइलिश ब्लाउज, देखें 8 फैंसी डिजाइन
;;;