नए Recharge का धमाल, पूरे 290 दिन तक नहीं कटेगा फोन, खत्म नहीं होगा डेटा

Vodafone Idea (Vi) ने 3050 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह प्लान 290 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अभी के हिसाब से यह चार सर्कल्स में Unlimited 4G और 5G डेटा का फायदा देता है। चलिए जानते हैं इसमें क्या-क्या मिलेगा...

Arpit SoniAug 05, 2026 05:23 pm IST
1/6

Vi का 3050 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का नया अनलिमिटेड प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान सर्कल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और रोजाना इस्तेमाल के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। जिन यूजर्स के पास 5G-इनेबल्ड फोन हैं, वे सिर्फ उन्हीं इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां वीआई का 5G नेटवर्क कवरेज है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्चा लगभग 10.51 रुपये आएगा। कंपनी का कहना है कि इस प्लान का मकसद ऐसे यूजर्स को सुविधा देना है जो लंबी वैलिडिटी और बिना रुकावट कनेक्टिविटी चाहते हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा। आप Vi के इन प्लान्स पर भी विचार कर सकते हैं:

2/6

Vi का 3599 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 3599 रुपये का पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस में अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। जिन यूजर्स के पास 5G-इनेबल्ड फोन हैं, वे सिर्फ उन्हीं इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां वीआई का 5G नेटवर्क कवरेज है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्चा लगभग 9.86 रुपये आएगा। प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

3/6

Vi का 3699 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 3699 रुपये का पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस में अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। जिन यूजर्स के पास 5G-इनेबल्ड फोन हैं, वे सिर्फ उन्हीं इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां वीआई का 5G नेटवर्क कवरेज है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्चा लगभग 10.13 रुपये आएगा। प्लान में JioHotstar सब्सक्रिप्शन, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

4/6

Vi का 3749 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 3749 रुपये का पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस में अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड 5G और 4G डेटा शामिल है। जिन यूजर्स के पास 5G-इनेबल्ड फोन हैं, वे सिर्फ उन्हीं इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां वीआई का 5G नेटवर्क कवरेज है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्चा लगभग 10.27 रुपये आएगा। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

5/6

Vi का 3999 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 3999 रुपये का पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस में अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। जिन यूजर्स के पास 5G-इनेबल्ड फोन हैं, वे सिर्फ उन्हीं इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां वीआई का 5G नेटवर्क कवरेज है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्चा लगभग 10.95 रुपये आएगा। प्लान में JioHotstar, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

6/6

Vi का 4999 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 4999 रुपये का पैक देश का सबसे महंगा रिचार्ज प्लान है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस में अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। जिन यूजर्स के पास 5G-इनेबल्ड फोन हैं, वे सिर्फ उन्हीं इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां वीआई का 5G नेटवर्क कवरेज है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्चा लगभग 13.69 रुपये आएगा। प्लान में Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, Vi Movies & TV App का एक्सेस, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

Hindi Newsफोटोनए Recharge का धमाल, पूरे 290 दिन तक नहीं कटेगा फोन, खत्म नहीं होगा डेटा