
घर में कुछ पौधों को रखना बेहद लाभकारी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार बना रहता है। घर में लगातार नकारात्मक ऊर्जा का संचार पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम्स का कारण भी बन सकता है। इसलिए धन- समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी के लिए आज ही लगाएं ये पौधे

2/7काफी समय से अगर आप आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो इसकी वजह घर की नेगेटिव एनर्जी भी हो सकती है। इसलिए घर में पॉजिटिविटी अट्रैक्ट करने के लिए और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आप जेड प्लांट लगा सकते हैं।

3/7उत्तर दिशा में केले का पेड़ लगाने और हर गुरूवार इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। वहीं, हर गुरूवार के दिन इस पेड़ में घी का दीपक जलाने से भाग्योदय होगा और जीवन के कष्टों का निवारण होगा।

4/7मनी प्लांट गुड लक अट्रैक्ट करने का काम करता है। इसलिए घर की उत्तर दिशा में नीले कलर की बोतल या ट्रांसपेरेंट वास में मनी प्लांट लगाएं। इस बात का ध्यान जरूर रखें की इसकी बेल नीचे की ओर न लटकने पाए।

5/7हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। वहीं, तुलसी जी भी लक्ष्मी जी का स्वरुप मानी जाती है। इसलिए उत्तर की दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। इससे धन वर्षा होगी और रुके हुए काम भी बनने लगेंगे। वहीं, ध्यान रखें की तुलसी जी को पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रौशनी मिलती रहे और ये मुरझाने न पाएं।

6/7वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, इस पौधे को आप उत्तर की दिशा में घर के अंदर भी रख सकते हैं। ये पौधा घर के लिए गुड लक चार्म की तरह काम करेगा और निगेटिविटी को भी दूर रखेगा।

7/7घर में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। इस बात का ध्यान भी रखें कि ये पौधे मुरझाने न पाएं। घर में मुरझाया हुआ प्लांट रखने से नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
