
वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास की चीजें मन और ऊर्जा पर बहुत गहरा असर डालती हैं। नियम के हिसाब से फोन की गैलरी में रखी कुछ तस्वीरें हमारी सोच को नकारात्मक बना सकती हैं। ऐसे में वास्तु में कुछ तस्वीरों को फोन में ना रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ऐसी तस्वीरों के बारे में।

2/7वास्तु के अनुसार फोन की गैलरी में कभी भी टूटी हुई चीजों की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। टूटे हुए कांच या सामान से लेकर क्षतिग्रस्त हो चुकी इमारतों की तस्वीरें फोन में ना रखें। इससे मन नकारात्मकता की ओर ज्यादा जाता है।

3/7फोन की गैलरी में कभी भी दुख या उदासी वाली तस्वीरें कभी ना रखें। रोते हुए इंसान की तस्वीर को देखकर जाने-अनजाने में ही मन भारी-भारी सा हो जाएगा और आपको वजह भी समझ नहीं आएगी। इन तस्वीरों से नकारात्मकता हमारी ओर जल्दी अट्रैक्ट होती है।

4/7मारपीट या फिर हथियार से जुड़ी तस्वीरें भी फोन में रखने से बचना चाहिए। किसी पुराने म्यूजियम में विजिट करने के बाद हम अक्सर ऐसी तस्वीरें क्लिक कर लेते हैं लेकिन इन्हें गैलरी में रखना सही नहीं है। इससे जिंदगी में भी ऐसे सिचुनएशन बनने के चांस ज्यादा हो जाते हैं कि किसी से लड़ाई-झगड़ा हो।

5/7कोशिश करें कि फोन की गैलरी में सूखे हुए पेड़ या फिर डरावने माहौल वाली तस्वीर को रखना अशुभ होता है। ऐसी तस्वीरें को मन को निराश करती हैं और जिंदगी पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है।

6/7वास्तु के अनुसार फोन में बुरे समय की तस्वीरें कभी भी नहीं रखनी चाहिए। कोई ऐसी तस्वीर जो आपको पुरानी खराब चीजों की याद दिलाएं उन्हें फोन से हटा देना ही अच्छा है।

7/7वास्तु के अनुसार फोन की गैलरी में उगते सूरज, हरे-भरे पौधे, नदी, फूल और हंसती-मुस्कुराती हुई तस्वीरों को रखना सही माना जाता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
