Hindi News फोटो उत्तरप्रदेशये पांच फोटो बताएंगी शहर में गर्मी का आलम

ये पांच फोटो बताएंगी शहर में गर्मी का आलम

अप्रैल के बाद मई में भी गर्मी ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में मई का अधिकतम तापमान 44.5...

Dinesh
ये पांच फोटो बताएंगी शहर में गर्मी का आलम1/5

अप्रैल के बाद मई में भी गर्मी ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में मई का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रहा है। हालांकि गुरुवार की देर रात आंधी चलने से मौसम में कुछ राहत मिली।

ये पांच फोटो बताएंगी शहर में गर्मी का आलम2/5

गुरुवार की देर रात आई आंधी भी शुक्रवार को दिन में राहत नहीं दिला पाई। सूर्योदय के साथ ही तापमान तेजी से चढ़ने लगता है। दोपहर होते-होते सड़कें गर्म तवे जैसी तपने लगती हैं। घर से बाहर लोग अंगौछा-कैप और चश्मे से लैस दिखे।

ये पांच फोटो बताएंगी शहर में गर्मी का आलम3/5

दोपहर दो बजे से लेकर पांच बजे तक तो सबसे ज्यादा आग बरसी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम जाकर शहर में रौनक दिखना शुरू हुई। बरेली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।

संबंधित फोटो गैलरी

ये पांच फोटो बताएंगी शहर में गर्मी का आलम4/5

रुहेलखंड के अन्य जिलों में भी गर्मी का लगभग यही आलम है। दोपहर में तो मानो सड़कों पर आग निकल रही हो। लोग भी अपने घरों का कामकाज निपटाकर कमरों में कैद हो जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों का भी समय घटा दिया गया है।

ये पांच फोटो बताएंगी शहर में गर्मी का आलम5/5

गर्मी का आलम यह है कि सड़कों पर निकलने के लोगों को पूरा शरीर ढककर निकलना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को शिकंजी, कोल्ड्रिंक आदि पीते देखा जा रहा है।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

4

अयोध्या में रामनवमी पर रामलला अद्भुत श्रृंगार, देखें फोटो

5

बांदा टू गाजीपुर... 8 घंटे 32 मिनट में घर पहुंचा मुख्‍तार अंसारी का शव

9

पूर्वांचल का डॉन मुख्‍तार कैसे बना सबसे खूंखार गिरोह का सरगना

7

एकादशी पर काशी विश्वनाथ के साथ लाखों भक्तों ने खेली होली, देखिए फोटो

7

मथुराः कृष्ण जन्मस्थान से द्वारिकाधीश तक खूब बरसा रंग-गुलाल,देखिए फोटो

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

ये पांच फोटो बताएंगी शहर में गर्मी का आलम

अगली गैलरीज