Hindi News फोटो उत्तरप्रदेशसोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें

सोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए जमीन विवाद को लेकर नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी शुक्रवार को पीडि़तों का हाल जानने वाराणसी...

Mohan
सोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें1/6

priyanka gandhi photo livehindustan

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए जमीन विवाद को लेकर नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी शुक्रवार को पीडि़तों का हाल जानने वाराणसी पहुंचीं। इसके बाद सोनभद्र जाने के दौरान उन्हें वाराणसी-मिर्ज़ापुर बार्डर पर नारायणपुर में रोक दिया गया।

सोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें2/6

priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव इसके विरोध में सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। इससे पहले बीएचयू के ट्रामा सेंटर में सोनभद्र में हुए नरसंहार के घायलों का हाल जानने शुक्रवार की सुबह 11:05 पर प्रियंका गांधी ट्रामा सेंटर पहुंची थीं

सोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें3/6

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी के धरने के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ट्रामा सेंटर के बैक एंट्री गेट से प्रियंका गांधी को हॉस्पिटल में प्रवेश कराया गया।

संबंधित फोटो गैलरी

सोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें4/6

priyanka gandhi protest

इस दौरान मीडिया को उनसे दूर रखा गया। काफी प्रयास के बाद भी मीडिया बात नहीं कर सकी।

सोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें5/6

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी ने चश्मदीद गवाह रामकुमार से घटना की जानकारी ली तथा घायलों का कुशलक्षेम पूछा। घायलों के चोट को भी देखा तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें6/6

priyanka gandhi

बता दें कि 17 जुलाई को सोनभद्र के उभ्भा गांव में 112 बीघा खेत के लिए दस ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया गया था। लगभग चार करोड़ रुपए की कीमत की इस जमीन के लिए प्रधान और उसके पक्ष ने ग्रामीणों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी थी। इस हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गए थे।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

4

अयोध्या में रामनवमी पर रामलला अद्भुत श्रृंगार, देखें फोटो

5

बांदा टू गाजीपुर... 8 घंटे 32 मिनट में घर पहुंचा मुख्‍तार अंसारी का शव

9

पूर्वांचल का डॉन मुख्‍तार कैसे बना सबसे खूंखार गिरोह का सरगना

7

एकादशी पर काशी विश्वनाथ के साथ लाखों भक्तों ने खेली होली, देखिए फोटो

7

मथुराः कृष्ण जन्मस्थान से द्वारिकाधीश तक खूब बरसा रंग-गुलाल,देखिए फोटो

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

सोनभद्र विवाद: सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, देखें तस्वीरें

अगली गैलरीज