गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, गीता प्रेस सहित तमाम धर्मस्थल और दफ्तर खुले, देखें तस्वीरें
अनलॉक1 में गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, गीता प्रेस सहित तमाम धर्मस्थल और दफ्तर सोमवार को खुल गए। ढाई महीने बाद खुले इन स्थलों पर बदले नियमों से लोगों को प्रवेश मिल...
Ajay Singhसंबंधित फोटो गैलरी
कोरोना संक्रमण से निजात और लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह गोरखनाथ मन्दिर में रुद्राभिषेक किया। मन्दिर के शक्तिपीठ में आयोजित इस आनुष्ठानिक पूजन को प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक ने वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ सम्पन्न कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर का भ्रमण किया।
गोरखनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन केे लिए आने लगे। मंदिर में प्रवेश मुख्य द्वार से हो रहा है। श्रद्धालुओं के निकलने के लिए उत्तर यज्ञशाला और दक्षिण द्वार भीम कुंड का रास्ता है। महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। सीएम के निर्देश पर सभी प्रवेश द्वार पर सैनेटाइजेशन टनल लगाए गए हैं।
गीता वाटिका भी आज से सामान्य लोगों के लिए खोल दी गई है। यहां देवी 'राधा' को समर्पित प्रार्थना निरंतर चलती रहती है। यह मंदिर हनुमान प्रसाद पोद्दार द्वारा बनाया गया था। उन्होंने ही धार्मिक पत्रिका'कल्याण' की स्थापना की थी। गीता वाटिका में राधा-कृष्ण को समर्पित एक सुंदर मंदिर भी है। आज से गीता प्रेस भी खुल गया है।
विष्णु मंदिर भी आज से सामान्य लोगों के लिए खुल गया। यहां भगवान विष्णु की चतुर्भुज प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह प्रतिमा 12वीं सदी पाल पीरियड की है। इस प्रतिमा को अंग्रेज उठाकर लन्दन ले गए थे और वहां रॉयल म्यूजियम में ये प्रतिमा रखवा दी गई थी। मझौली राज स्टेट की महारानी श्याम कुमारी (कुंवरि) यह प्रतिमा वहां से वापस लाईं।