25 जुलाई से 1 अगस्त के बीच खुलेंगे ये 8 IPO, दांव लगाने पर होगा तगड़ा मुनाफा! GMP का संकेत

आज हम आपको जिन आईपीओ के बारे में बता रहे हैं, उनका जीएमपी तगड़ा है। यानी दांव लगाने पर मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल में...

Varsha PathakJul 25, 2025 06:32 pm IST
1/9

25 जुलाई से 1 अगस्त के बीच खुलेंगे ये 8 IPOs

Upcoming IPOs: अगर आप किसी आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आने वाले दिनों में कई कंपनियों के इश्यू लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से 7 कंपनियों के शेयर ग्रे मार्केट में तहलका मच रहे हैं। आज हम आपको जिन आईपीओ के बारे में बता रहे हैं, उनका जीएमपी तगड़ा है। यानी दांव लगाने पर मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल में...

2/9

1. रेपोनो बीएसई एसएमई

रेपोनो का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 जुलाई, 2025 को खुलेगा और 30 जुलाई, 2025 को बंद होगा। न्यूनतम आवेदन 2400 शेयरों के लिए और उसके बाद 1200 शेयरों के गुणज में करना होगा। आवंटन के बाद शेयर बीएसई एसएमई में सूचीबद्ध होंगे। इसका प्राइस बैंड 96 रुपये है। इसका जीएमपी ₹21 प्रीमियम पर है। यानी लिस्टिंग पर 22% तक का मुनाफा हो सकता है।

3/9

2. लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस आईपीओ

लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस का आईपीओ ₹254.26 करोड़ मूल्य का एक बुक-बिल्ट इश्यू है। यह आईपीओ 29 जुलाई, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 जुलाई, 2025 को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 158 रुपये है। इसका जीएमपी ₹18 प्रीमियम पर है। यानी लिस्टिंग पर 12% तक का मुनाफा हो सकता है।

4/9

3. आदित्य इन्फोटेक आईपीओ

सीसीटीवी निर्माता आदित्य इन्फोटेक का ₹1,300 करोड़ के आईपीओ 29-31 जुलाई तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 675 रुपये है। इसका जीएमपी ₹225 प्रीमियम पर है। यानी लिस्टिंग पर 33.33% तक का मुनाफा हो सकता है।

5/9

4. केटेक्स फैब्रिक्स एनएसई एसएमई

केटेक्स फैब्रिक्स का आईपीओ ₹69.81 करोड़ का बुकबिल्डिंग है। केटेक्स फैब्रिक्स आईपीओ 29 जुलाई, 2025 को सदस्यता के लिए खुलेगा और 31 जुलाई, 2025 को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 180 रुपये है। जीएमपी ₹25 प्रीमियम पर है। यानी लिस्टिंग पर 13.89% तक का मुनाफा हो सकता है।

6/9

5. श्री लोटस डेवलपर्स आईपीओ 

यह मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी है, जो अल्ट्रा लग्जरी और लग्जरी सेगमेंट के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसका ब्रांड नाम Lotus Developers है। कंपनी के प्रोजेक्ट तीन तरह के हैं- ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स, रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और जॉइंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स। यह आईपीओ 30 जुलाई से खुलकर 1 अगस्त को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹150 है। जीएमपी ₹30 प्रीमियम पर है। यानी लिस्टिंग पर 20% तक का मुनाफा हो सकता है।

7/9

6. NSDL आईपीओ

देश की प्रमुख डिपॉजिटरी NSDL (नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉजिटरी लिमिटेड) ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹760 से ₹800 प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ 30 जुलाई से खुलकर 1 अगस्त को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹800 है। जीएमपी ₹147 प्रीमियम पर है। यानी लिस्टिंग पर 18.38% का मुनाफा हो सकता है।

8/9

7. एम एंड बी इंजीनियरिंग आईपीओ

एम एंड बी इंजीनियरिंग के आईपीओ का मूल्य बैंड ₹ 366 से ₹ 385 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई से 1 अगस्त तक है। एम एंड बी इंजीनियरिंग आईपीओ का प्राइस बैंड ₹366 से ₹385 के बीच तय किया गया है। जीएमपी ₹70 प्रीमियम पर है। यानी लिस्टिंग पर 18.18% का मुनाफा हो सकता है।

9/9

8. उमिया मोबाइल बीएसई एसएमई

उमिया मोबाइल का आईपीओ ₹24.88 करोड़ का एक निश्चित मूल्य वाला इश्यू है, जिसमें पूरी तरह से 37.70 लाख इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है। यह आईपीओ 28 जुलाई, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 जुलाई, 2025 को बंद होगा। आवंटन का आधार 31 जुलाई, 2025 को तय होने की उम्मीद है। इसका प्राइस बैंड 66 रुपये है। इसका GMP फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Hindi Newsफोटो25 जुलाई से 1 अगस्त के बीच खुलेंगे ये 8 IPO, दांव लगाने पर होगा तगड़ा मुनाफा! GMP का संकेत