टॉप 7 गानों की लिस्ट में इन्होंने बनाई जगह, नंबर वन पर महीने पुराना यह धांसू ट्रैक

अगर आप भी गाने सुनने के शौकीन हैं और म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन्स पर पैनी नजर रखते हैं, तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन से गाने चार्टबस्टर लिस्ट में जलवा काटे हुए हैं।

Puneet ParasharJul 08, 2026 08:32 pm IST
1/8

इस हफ्ते के टॉप 7 गाने

भारतीय फिल्में गानों के बिना अधूरी हैं। हर बार फिल्मों के साथ दर्जनों नए गाने रिलीज हो जाते हैं। ऐसे में कंपोजर्स, म्यूजिशियन्स और लिरिक्स राइटर्स का काम आसान नहीं होता है। बावजूद इसके बॉलीवुड और साउथ सिनेमा हर बार कुछ नया लेकर आ जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते चार्टबस्टर लिस्ट में किन गानों का जलवा रहा है।

2/8

तेरे पास मैं - मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बिना किसी खास प्रमोशन के दमदार कहानी और यूनिक प्रेजेंटेशन के दम पर सुपरहिट हो गई। इस फिल्म का म्यूजिक भी लोगों को खासा पसंद आया। टॉप 7 लिस्ट में इसी फिल्म का गाना 'तेरे पास मैं' नंबर सात पर है।

3/8

मस्कारा - मैं वापस आऊंगा

इसी फिल्म का गाना 'मस्कारा' इतना कैची है कि फिल्म देखने के बाद यह झट से आपकी जुबान पर चढ़ जाता है। फिल्म का यह गाना इस हफ्ते ऑरमैक्स की टॉप 7 लिस्ट में नंबर 6 पर है।

4/8

एक ऊंचा लंबा कद फॉरेवर - वेकलम टू द जंगल

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की फिल्म वेलकम-6 का गाना 'ऊंचा लंबा कद' टॉप 7 लिस्ट में पांचवीं पोजिशन पर काबिज है। पुराने गाने की वजह से यह गाना भी चल गया है।

5/8

टाइटल सॉन्ग - सैयारा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक अभी तक लोगों का फेवरिट बना हुआ है। इतने महीने बाद भी यह नई फिल्मों और उनके गानों को टक्कर दे रहा है और इस हफ्ते यह टॉप 7 लिस्ट में नंबर 4 पर है।

6/8

माशूका - कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' का गाना माशूका काफी कैची है और म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन्स के साथ-साथ रील मेकिंग में भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है।

7/8

बंधु 2.0 - कॉकटेल-2

दोस्ती और मौज-मस्ती से लबरेज यह गाना टॉप 7 की लिस्ट में नंबर 2 पर है। फुल फन वाइब देता यह सॉन्ग ऑरमैक्स की लिस्ट में अगले हफ्ते नंबर वन पर आ जाए तो कोई हैरत नहीं होगी।

8/8

गहरा हुआ - धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इतने वक्त बाद भी म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन्स पर कमाल कर रही है। इस फिल्म का रोमांटिक ट्रैक गहरा हुआ टॉप 7 की लिस्ट में नंबर वन पर काबिज है।

Hindi Newsफोटोटॉप 7 गानों की लिस्ट में इन्होंने बनाई जगह, नंबर वन पर महीने पुराना यह धांसू ट्रैक