Hindi Newsफोटोवोटिंग, मीटिंग और मेल-मिलाप…तस्वीरों में देखिए उपराष्ट्रपति चुनाव के नजारे

वोटिंग, मीटिंग और मेल-मिलाप…तस्वीरों में देखिए उपराष्ट्रपति चुनाव के नजारे

आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान के दौरान पक्ष और विपक्ष के विभिन्न सांसद वोट डालने पहुंचे। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों में मेल-मिलाप भी हुआ। तस्वीरों में उपराष्ट्रपति चुनाव के नजारे..

DeepakTue, 9 Sep 2025 03:22 PM
1/10

पीएम मोदी ने डाला वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मतदान स्थल पर पहुंचे और वोट डाला।

2/10

वोटिंग से पहले

संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस दौरान वोटिंग कराने पहुंचे अधिकारियों ने बैलट बॉक्स का निरीक्षण किया।

3/10

मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात करते हुए।

4/10

प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

5/10

आप सांसद राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा उपराष्ट्रपति चुनाव की मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए कुछ इस अंदाज में नजर आए।

6/10

प्यार भरी थपकी

उपराष्ट्रपति चुनाव में पक्ष और विपक्ष के बीच कुछ रोचक नजारे देखने को मिले। सपा सांसद रामगोपाल यादव जब सत्ता पक्ष के अनुराग ठाकुर से मिले तो गाल पर यूं प्यार भरी थपकी दी।

7/10

सुप्रिया सुले

एनसीपी-शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले भी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने संसद भवन पहुंचीं।

8/10

मीटिंग

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मीटिंग भी की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, भूपेश बघेल, जया बच्चन समेत कई चेहरे दिखे।

9/10

पक्ष-विपक्ष का मिलन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री निति गडकरी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे तो दोनों ने इस अंदाज में बातचीत की।

10/10

ग्लैमर

फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला।