जुजुआ कैपुटोवा स्लोवाकिया की राजनेता, वकील और पर्यावरणविद हैं। वह साल 2019 से 2024 तक स्लोवाकिया की राष्ट्रपति भी रह चुकी हैं।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भारत में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती रही हैं।
क्लॉडिया शीनबॉम का नाम भी इन दिनों सुर्खियों में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने के बाद उन्होंने ट्रंप से बातचीत की है।
कोसोवो देश का नाम आपने बहुत कम सुना होगा। लेकिन एक बार यहां की राष्ट्रपति की तस्वीर देखने के बाद आपको यह देश हमेशा याद रहेगा। यहां की राष्ट्रपति हैं जोसा ओस्मानी।
जॉर्डन की क्वीन रनिया भी अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और एक्स पर अपनी और परिवार की तस्वीरें डालती रहती हैं।
स्लोवेनिया की नताशा पिर्क मुसर स्लोवेनिया की अटॉर्नी और लेखिका हैं। वह साल 2022 से अपने देश की पांचवीं राष्ट्रपति हैं।
सारा पालिन अमेरिका की राजनेता हैं। वह अलास्का की गवर्नर रह चुकी हैं। इसके अलावा सारा पालिन का नाम 2008 में सुर्खियों में आया था जब वो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए रेस में थीं।
यूलिया दो बार यूक्रेन की राष्ट्रपति रह चुकी हैं। वह पहली और एकमात्र महिला राजनेता हैं जो यूक्रेन में इस शीर्ष पद पर पहुंची हैं।
हिना रब्बानी खार पाकिस्तान की चर्चित महिला राजनेताओं में से एक हैं। वह पाकिस्तान की विदेश मंत्री रह चुकी हैं। विदेश मंत्री रहते हुए 2011 में अपने भारत दौरे पर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
जूलिया बांक जर्मनी की राजनेता हैं। वह मात्र 18 साल की उम्र में जर्मन संसद की सदस्य बन गई थीं। फिलहाल जूलिया जर्मन लेफ्ट पार्टी से जुड़ी हुई हैं।