Hindi Newsफोटोभारत में सबसे ज्यादा चोरी होते हैं ये 5 स्मार्टफोन; क्या आपका भी इनकी लिस्ट में?

भारत में सबसे ज्यादा चोरी होते हैं ये 5 स्मार्टफोन; क्या आपका भी इनकी लिस्ट में?

भारत में उन स्मार्टफोनों की चोरी सबसे ज्यादा होती है जिनकी रीसेल वैल्यू ऊंची होती है। जैसे- iPhone, Samsung S-Series, Pixel और OnePlus वगैरह। चोर हमेशा उन्हीं मॉडल्स को निशाना बनाते हैं जिन्हें बेचकर उन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिल सके।

Pranesh TiwariDec 10, 2025 08:25 pm IST
1/6

चोरों के निशाने पर रहते हैं ये स्मार्टफोन

भारत में स्मार्टफोन चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और दावा है कि देश में रोज करीब 50 हजार फोन चोरी होते हैं। हालांकि, चोर हर फोन नहीं चुराना चाहते। वे सिर्फ उन्हीं मॉडल्स को निशाना बनाते हैं जिनकी कीमत, ब्रैंड वैल्यू और रीसेल डिमांड सबसे ज्यादा होती है। यही वजह है कि कुछ खास स्मार्टफोन बार-बार चोरी की घटनाओं में दिखाई देते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताएं।

2/6

iPhone- चोरों की पहली पसंद

iPhone दुनिया भर में चोरी होने वाले सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स में शामिल है। चोर इसे इसलिए निशाना बनाते हैं क्योंकि इसकी डिमांड बहुत ज़्यादा है और सेकंड-हैंड मार्केट में इसे आसानी से बेचा जा सकता है।

3/6

Samsung के Premium Flagship Models

Samsung की S-सीरीज, Fold और Flip मॉडल्स भी चोरों के लिए हाई-वैल्यू टारगेट हैं। इन फोन्स की कीमत ज्यादा होती है और इनमें मिलने वाले फीचर्स इन्हें एक प्रीमियम डिवाइस बनाते हैं।

4/6

Google Pixel Phones

Google Pixel, खासकर Pixel 7, Pixel 8 और Fold मॉडल्स, भारतीय मार्केट में तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। कैमरा और सॉफ्टवेयर की वजह से इनकी सेकंड-हैंड डिमांड भी मजबूत बनी रहती है।

5/6

OnePlus की प्रीमियम सीरीज

OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स- OnePlus 10, 11 और 12 सीरीज भी चोरी के निशाने पर रहते हैं। ये फोन स्टाइलिश, तेज और महंगे होते हैं और भारत में इनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है।

6/6

Xiaomi/Redmi/Poco के हाई-एंड मॉडल्स

Xiaomi के सस्ते फोन चोर कम उठाते हैं, लेकिन इसके हाई-एंड मॉडल या लोकप्रिय Redmi Note Pro और Poco F-सीरीज अक्सर चोरी होते देखे जाते हैं। इन फोनों के पार्ट्स जैसे- कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी का बड़ा ब्लैक मार्केट है, जिससे चोर इन्हें पार्ट निकालकर भी बेच देते हैं।