नए फोन का है प्लान? अगले हफ्ते शुरू हो रही इन स्मार्टफोन्स की सेल, लिस्ट में ₹5999 का मॉडल भी

नया Smartphone खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स बता रहे हैं जो अगले हफ्ते पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। देखें लिस्ट में आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा

Arpit SoniMar 14, 2026 12:43 pm IST
1/6

iQOO Z11x 5G की पहली सेल और कीमत

यह फोन भारत में 16 मार्च को दोपहर 12 बजे Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये है। कंपनी Axis Bank और SBI के क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसे Prismatic Green और Titan Black जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

2/6

iQOO Z11x 5G की खासित

यह फोन Android 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलता है। यह दो साल ओएस अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन में 6.76 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। यह IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट से लैस है। फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का बोकेह कैमरा है। सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7200mAh बैटरी है।

3/6

Lava Bold 2 5G की कीमत और पहली सेल

फोन की पहली सेल 19 मार्च दोपहर 12PM से शुरू होगी। फोन की Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसे दो कलर्स - व्हाइट और ब्लैक में लॉन्च किया गया है। भारत में फोन के एकमात्र 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इसे ऑफर्स का लाभ लेकर 12,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

4/6

Lava Bold 2 5G की खासियत

फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। सेफ्टी के लिए, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 5G प्रोसेसर है, जिसे 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6GB वर्चु्अल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। फोन एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ आता है। फोन में सोनी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन एआई रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की पावरफुल बैटरी है।

5/6

Ai+ Pulse 2 की कीमत और सेल डेट

फोन की अगली सेल 19 मार्च दोपहर 12PM से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इसकी कीमत 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 5,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 7,999 रुपये है। यह ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

6/6

Ai+ Pulse 2 की खासियत

यह डुअल सिम फोन है जो nxtQ OS पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है। फोन में 6.75-इंच का एचडी प्लस डिस्प् है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें यूनिसॉक T7250 चिपसेट है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Hindi Newsफोटोनए फोन का है प्लान? अगले हफ्ते शुरू हो रही इन स्मार्टफोन्स की सेल, लिस्ट में ₹5999 का मॉडल भी