
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में 1.15 करोड़ रुपये लेकर उतरेगी। आरसीबी में कुल पांच स्लॉट खाली हैं, जिसमें दो विदेशी हैं। डब्ल्यूपीएल (WPL) में हर टीम के स्क्वॉड में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं।

2/5दो बार की डब्ल्यूपीएल विजेता मुंबई इंडियंस (MI) के पर्स में सिर्फ 90 लाख रुपये हैं। एमआई में छह स्लॉट उपलब्ध हैं, जो सिर्फ भारतीयों के लिए हैं।

3/5उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास खिलाड़ियों की नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये होंगे। डीसी में कुल पांच स्लॉट हैं। फ्रेंचाइजी सिर्फ एक विदेशी प्लेयर खरीद सकती है।

4/5आरसीबी, एमआई और डीसी से भी ज्यादा रकम यूपी वॉरियर्स के पास है। यूपी के पर्स में तीन करोड़ 75 लाख रुपये हैं। फ्रेंचाइजी नीलामी में आठ प्लेयर्स को खरीद सकती है, जिसमें तीन विदेशी का ऑप्शन है।

5/5गुजरात जायंट्स (GG) के पर्स में 1.25 करोड़ रुपये हैं। गुजरात की टीम ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है, जिसमें एक विदेशी का विकल्प है।
