Hindi NewsफोटोखेलWT20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स, लिस्ट में एक भारतीय

WT20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स, लिस्ट में एक भारतीय

  • हरमनप्रीत कौर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स में एकमात्र भारतीय रही। उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में 150 रन निकले।

Lokesh KheraOct 21, 2024 07:59 am IST
1/5

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स में 2 साउथ अफ्रीका की तो 1-1 बैटर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत की रही।

2/5

लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स

साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स की सलामी जोड़ी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-2 में रही। वोल्वार्ड्ट के बल्ले से सर्वाधिक 223 रन निकले। वहीं ब्रिट्स ने 187 रन बनाए। हालांकि साउथ अफ्रीका लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई।

3/5

डैनियल व्याट-हॉज

इंग्लैंड की डैनियल व्याट-हॉज 151 रनों के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही।

4/5

जॉर्जिया प्लिमर

चैंपियन टीम न्यूजीलैंड की एकमात्र बैटर जॉर्जिया प्लिमर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स में से एक रहीं। उनके बल्ले से कुल 150 रन निकले।

5/5

हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र इंडियन खिलाड़ी हैं। हरमन ने इस टूर्नामेंट में 150 रन बनाए।