
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान की टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले गवां दिए जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

2/10पाकिस्तान महिला टीम के एलिमिनेट होने के बाद क्रिकेटरों की काफी आलोचना हो रही है। इस टीम की दिग्गज खिलाड़ी आलिया रियाज की ट्रोलिंग से तो पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है।

3/10आलिया रियाज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है और उनके प्रदर्शन के साथ- साथ शीरीरिक संरचना आदि पर भी भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं।

4/10महिला टी-20 विश्व कप 2026 में आलिया रियाज ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने पिछले तीन मुकाबलों में 18, 10 और 0 रन बनाए हैं,. जबिक गेंदबाजी में सिर्फ दो विकेट लिए हैं।

5/10पाकिस्तानी आलोचक और सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर उन पर आरोप लगाते हैं कि वे अपनी सुंदरता के कारण ही टीम में चयनित होती हैं। ऐसे में आइए आज उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

6/10आलिया रियाज का जन्म 24 सितंबर 1992 को रावलपिंडी पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब प्रांत में हुआ था। वे 33 वर्ष की हैं। वो पाकिस्तान टीम की बैटिंग ऑलराउंडर हैं। दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और दाहिने हाथ की ही मीडियम तेज गेंदबाज हैं।

7/10आलिया रियाज ने पाकिस्तान के लिए टी-20 और वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपना वनडे और टी-20 दोनों डेब्यू साल 2014 में किया था। तब से वे क्रिकेट में एक्टिव हैं।

8/10उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 86 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 76 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 25.47 की औसत और 66.58 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1681 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 39 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें 12 विकेट हासिल किए हैं।

9/10टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 113 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 97 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 20.43 की औसत और 99.01 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1389 रन बनाए हैं। उन्होंने 32 पारियों में गेंदबाजी भी की है, जिसमें 20 विकेट लिए हैं।

10/10आलिया रियाज बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आलिया रियाज ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार युनूस के छोटे भाई युनूस अली से साल 2024 में निकाह किया था। दोनों अपनी साथ की तस्वीरें भी साझा करते हैं।
