
भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के पहले मैच में आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 34 रनों की करारी शिकस्त थमाई है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे और भारत को 183 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

2/7आयरलैंड ने भारत को पहली बार हराया है और इतिहास रच दिया है। इंजुरी के कारण आधी टीम के बाहर बैठे होने के बाद भी आयरलैंड ने विश्व चैंपियन भारत को कैसे हरा दिया, भारत की इस हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार कौन-कौन रहे, आइए आपको बताते हैं।

3/7भारत की इस हार के सबसे बड़े दोषी कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। पहले तो उन्होंने अहम फैसला लेते हुए संजू सैमसन को इन फॉर्म वैभव सूर्यवंशी के ऊपर खिलाया और फिर बल्लेबाजी से खुद कुछ कमाल ना दिखा सके। लगभग 3 साल बाद टीम में वापसी कर रहे अय्यर ने सिर्फ 7 गेंदों में तीन रन बनाए और भारत की हार के एक अहम किरदार रहे।

4/7विश्व कप में अहम प्रदर्शन करने के बाद ईशान किशन का बल्ला आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में खामोश रहा। उन्हें आयरलैंड की यह पिच रास नहीं आई और पांच गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

5/7संजू सैसमन भी भारत की हार के एक प्रमुख किरदार रहे। उन्होंने आज के मैच में एक तरफ जहां अभिषेक शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं संजू ने सिर्फ 4 गेंदों में 5 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था।

6/7वाशिंगटन सुंदर भारत की हार के बड़े कारण रहे। पहले तो उन्होंने एक ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 19 रन खर्च कर दिए। इसके बाद बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके।

7/7भारत की हार के पांचवें सबसे बड़े किरदार प्रसिद्ध कृष्ण रहे, जिन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 57 रन खर्च कर डाले। उन्होंने 14.20 की इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी की।
