CSK के जबड़े से जीत छीन लेने वाले हैदराबाद के 5 हीरो कौन-कौन रहे? ईशान किशन ने काटा गदर, क्लासेन ने मचाया तहलका

आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की चेन्नई सुपर किंग्स पर 5 विकेट की जीत के हीरो कौन-कौन रहे, आइए आपको बताते हैं। इसस पहले यह जान लीजिए कि चेपॉक में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे  SRH ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 19, 2026 03:13 am IST
1/6

हैदराबाद की जीत के 5 हीरो

आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की चेन्नई सुपर किंग्स पर 5 विकेट की जीत के हीरो कौन-कौन रहे, आइए आपको बताते हैं। इसस पहले यह जान लीजिए कि चेपॉक में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

2/6

ईशान किशन

सीएसके के खिलाफ इस जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने आज के मैच में संयम और आक्रामकता का सुंदर समन्वय दिखाया और मैच खत्म करके ही पवेलियन लौटे। उन्होंने आज के मैच में 47 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। ईशान किशन प्रदर्शन- 47 गेंदों में 70 रन, 7 चौके, 3 छक्के।

3/6

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन का इस जीत में बहुत बड़ा योगदान रहा। धीमी पिच पर जब बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था तब क्लासेन ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए टीम को लय प्रदान की। उन्होंने 26 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन प्रदर्शन, 26 गेंदों में 47 रन, 6 चौके, 2 छक्के।

4/6

पैट कमिंस

सोमवार को खेले गए इस मैच में पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 7 की इकोनॉमी से 28 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए। कप्तान इस मैच में जीत के बड़े हीरो रहे। पैट कमिंस प्रदर्शन- 4 ओवर 28 रन, 3 विकेट, 7 की इकोनॉमी।

5/6

ईशान मलिंगा

तेज गेंदबाज ईशान मंलिगा को भले ही एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 26 रन दिए। ईशान मलिंगा प्रदर्शन- 4 ओवर 26 रन, 1 विकेट, 6.50 की इकोनॉमी।

6/6

साकिब हुसैन

साकिब हुसैन ने इस मैच की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन देकर दो बड़े विकेट लिए और किफायती भी रहे। साकिब हुसैन प्रदर्शन- 4 ओवर 34 रन, 2 विकेट, 8.50 की इकोनॉमी

Hindi NewsफोटोखेलCSK के जबड़े से जीत छीन लेने वाले हैदराबाद के 5 हीरो कौन-कौन रहे? ईशान किशन ने काटा गदर, क्लासेन ने मचाया तहलका