
आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया है। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट में 166 रन बनाए, जिसे आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

2/7आरसीबी की इस रोमांचक जीत के हीरो कौन-कौन से पांच खिलाड़ी रहे, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीनकर अपनी झोली में डाली, आइए मैच के तुरंत बाद आपको हम बताते हैं।

3/7रविवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी की जीत के सुपरस्टार या सबसे बड़ी हीरो भवनेश्वर कुमार रहे। कहना गलत नहीं होगा कि मैच में भुवी शो देखेने को मिला। उन्होंने पहले तो 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5.80 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटककर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी और 166 पर स्कोर थमने पर मजबूर कर दिया, उसके बल्लेबाजी में जब आरसीबी की जीत असंभव लग रही थी तब आखिरी वक्त पर छक्का लगाकर मुंबई से मैच छीन लिया। उन्होंने 2 गेंदों में 7 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार प्रदर्शन- 4 ओवर 23 रन, 4 विकेट,5.80 की इकोनॉमी बैटिंग- 2 गेंदें 7 रन अहम छक्का।

4/7आरसीबी की आज की जीत के दूसरे सबसे बड़े हीरो क्रुणाल पांड्या रहे। रायपुर की धीमी पिच पर जब पूरी बल्लेबाज बिरादरी संघर्ष कर रही थी उस पिच पर क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों में 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 158,70 का रहा। उन्होंने गेंदबाजी में काफी किफायत बरती और तीन ओवर में सिर्फ 26 रन खर्चे। क्रुणाल पांड्या प्रदर्शन- 3 ओवर 26 रन, कोई विकेट नहीं, 8.70 की इकोनॉमी, बैटिंग- 46 गेंदें 73 रन, 4 चौके, 5 छक्के,158.70 का स्ट्राइक रेट।

5/7जितेश शर्मा भी इस जीत के बड़े हीरो रहे। उन्होंने भले ही 12 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली लेकिन यह पारी बहुत इंपैक्टफुल यानी प्रभावशाली रही। जितेश ने जरूरी वक्त पर दो छक्के और 1 चौका लगाया और आरसीबी की जीत को जीवित रखा। उन्होंने आज के मैच में शानदार विकेटकीपिंग भी की और कई बेहतरीन कैच भी पकड़े और रन भी बचाए। जितेश शर्मा प्रदर्शन- 12 गेंदों में 18 रन, ऐन वक्त पर 2 छक्के, 1 चौका, विकेट कीपिंग में शानदार कैच।

6/7इस मैच में आरसीबी की जीत के चौथे हीरो रसिख सलाम डार रहे। उन्होंने प्रेशर सिचुएशन में शानदार प्रेंजेंस ऑफ माइंड दिखाया और आखिरी गेंद पर दो रन दौड़ना उनकी सबसे बड़े हीरोगीरी रही। उन्होंने 2 गेंदों में 3 रन बनाए, लेकिन खास बात यह है कि आखिरी वक्त पर पिच पर समय बिताया और साथी बल्लेबाज को मोटिवेट करते रहे। साथ ही उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 42 रन देकर एक बहुमूल्य विकेट भी चटकाया था। रखिस सलाम डार प्रदर्शन- 2 गेंदों में 3 रन, अच्छा प्रजेंस ऑफ माइंड, 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट

7/7आरसीबी की मुंबई इंडियंस पर मिली जीत के पांचवे हीरो जोश हेजलवुड रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया और मुंबई को कम स्कोर पर रोकने में मदद की। जोश हेजलवुड प्रदर्शन- 4 ओवर 33 रन 1 विकेट, 8.20 की इकोनॉमी।
