
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। भारत ने 6 विकेट से मुकाबले को जीता।

2/8पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 258 रनों के स्कोर पर सिमट गई। भारत ने 259 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

3/8भारत बनाम इंग्लैंड पहले मैच में टीम इंडिया को मिली इस जीत के पांच हीरो कौन-कौन से खिलाड़ी रहे, आइए आपको बताते हैं।

4/8भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे। पहले तो उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए और फिर ऐसे वक्त में दमदार पारी खेली जब लग रहा था भारत हार जाएगा। पटेल ने दमदार अर्धशतक जड़ा और नाबाद रहे। अक्षर पटेल प्रदर्शन: 9.4 ओवर 62 रन चार विकेट, 52 गेंदों में 57 रन, 5 चौके, 1 छक्का, 109.62 की स्ट्राइक रेट।

5/8259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट 50 रनों के भीरत गिर गया था। ऐसे वक्त में शुभमन गिल ने दमदार पारी जारी रखी और एक छोर संभाले रखा। उन्होने 80 रनों की पारी खेली लेकिन चोट के कारण रिटायर हर्ट होना पड़ा। शुभमन गिल प्रदर्शन-75 गेंदों में 80 रन, 11 चौके 1 छक्का, 106.67 का स्ट्राइक रेट।

6/8इस मैच के तीसरे सबसे बड़े हीरो वाशिंगटन सुंदर रहे। सुंदर को तीनों फॉर्मेट में होने के कारण बहुत ट्रोल किया जाता है। हालांकि, आज के मैच में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की। टेस्ट मैचों में भी उन्होंने दमदार पारियां खेली हैं। वाशिंगटन सुंदर को सिर्फ चार ओवर की गेंदबाजी मिली जिसमें 13 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं मिला लेकिन बल्लेबाजी में कमाल कर दिया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और अक्षर पटेल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई। वाशिंगटन सुंदर प्रदर्शन: 63 गेंदों में 52 रन, चार चौके, 1 छक्का, गेंदबाजी चार ओवर 13 रन कोई विकेट नहीं।

7/8भारत की इस जीत में श्रेयस अय्यर का योगदान भी रहा। भले ही कप्तानी में टी-20 सीरीज में फेल रहे लेकिन पहले वनडे मैच में 53 गेदों में 35 रन ऐसे समय में बनाए जब विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गिर गया था। श्रेयस अय्यर प्रदर्शन: 53 गेंदों में 35 रन।

8/8आज के मुकाबले के पांचवें हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने भले ही एक विकेट हासिल किया लेकिन शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दवाब बनाए रखा जिसका परिणाम अन्य गेंदबाजों को मिला। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को दो- दो विकेट मिले। एक विकेट शिवम दुबे को मिला। जसप्रीत बुमराह प्रदर्शन- 9 ओवर में 31 रन एक विकेट, 3.40 की इकोनॉमी, प्रसिद्ध गुरनूर को 2-2 विकेट, दुबे को 1
