
IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर जायंट्स को इकाना स्टेडियम में 7 विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को मंद कर दिया है।

2/7आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 187 रन बनाए थे, जिसे लखनऊ के बल्लेबाजों ने 3 विकेट के नुकसान पर 16.4 ओवर में ही बहुत आसानी से हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ की जीत के हीरो कौन से पांच प्लेयर रहे, आइए आज हम आपको बताते हैं।

3/7आज के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के सबसे बड़े हीरो मिचेल मार्श रहे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ से पारी की शुरुआत से ही मैच छीन लिया। जब चेन्नई ने 188 रनों का लक्ष्य दिया था तब लग रहा था कि यह एक फाइटिंग टोटल हो सकता है, लेकिन मिचेल मार्श ने मैच को एकतरफा बना दिया। मिचेल मार्श प्रदर्शन- 38 गेंदों में 90 रन, 9 चौके, 7 छक्के, 236.84 का स्ट्राइक रेट।

4/7एक वक्त पर 134 पर 0 से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 145 पर 3 हो गई थी। यानी 11 रनों के अंतराल पर ही तीन विकेट गिर गए थे। ऐसे में लग रहा था मैच फंस सकता है। लेकिन निकोलस पूरन ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने शुरुआत में कुछ संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जब 24 ओवर में 24 रनों की दरकार थी और पारी का 17वां ओवर डालने अंशुल कंबोज आए तब पूरन ने कंबोज को रडार पर लिया और चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़कर मैच को फिनिश कर दिया। पूरन इस पूरे सीजन नहीं चले लेकिन आज दमदार बल्लेबाजी की। निकोलस पूरन प्रदर्शन- 17 गेंदों में 32 रन, 1 चौका, चार लगातार छक्के।

5/7आज के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के हीरो युवा गेंदबाज आकाश सिंह भी रहे। उन्होंने मैच में ना सिर्फ किफायती गेंदबाजी की बल्कि तीन बहूमूल्य और बड़े विकेट लिए। आज के मैच में उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 26 रन देकर तीन बड़े विकेट हासिल किए। आकाश सिंह प्रदर्शन- 4 ओवर 26 रन तीन विकेट, 6.50 की इकोनॉमी।

6/7मयंक यादव को आज के मैच में भले ही कोई विकेट नहीं मिली लेकिन वे किफायती रहे जिसकी वजह से सामने वाली टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। मयंक ने चार ओवर की समाप्ति पर 26 रन दिए। मयंक के लिए अभी तक यह सीजन अच्छा नहीं गुजरा था लेकिन आज के मैच में दमदार प्रदर्शन किया। मयंक यादव प्रदर्शन- 4 ओवर 26 रन, कोई विकेट नहीं, 6.50 की इकोनॉमी।

7/715 मई, शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में शहजाब अहमद भले महंगे साबित हुए लेकिन कार्तिक शर्मा के सामने अंतिम बाजी उन्होंने ही जीती और उन्हें आउट किया। कार्तिक को आउट करना लखनऊ के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और मैच में ज्यादा स्कोर नहीं बना सका। उन्होंने चार ओवर में 45 रन जरूर खर्चे लेकिन कार्तिक शर्मा का बहुमूल्य विकेट अपने नाम किया। शहबाज अहमद प्रदर्शन- 4 ओवर में 45 रन, 1 विकेट , कार्तिक शर्मा का बहुमूल्य विकेट।
