Hindi Newsफोटोखेलटीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत शतक लगाने वाले बल्लेबाज; सचिन-कोहली टॉप-5 में भी नहीं; ये भारतीय नंबर-1

टीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत शतक लगाने वाले बल्लेबाज; सचिन-कोहली टॉप-5 में भी नहीं; ये भारतीय नंबर-1

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 100 शतक ठोके, वहीं विराट कोहली अभी तक 82 सेंचुरी जड़ चुके हैं। मगर टीम की जीत में सचिन ने 53 प्रतिशत तो कोहली ने 70.7 प्रतिशत ही शतक ठोके हैं।

Lokesh KheraTue, 9 Sep 2025 11:04 AM
1/6

सचिन-विराट टॉप-5 में नहीं

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के खातें में शतकों का शतक है, उनके अलावा यह कारनामा कोई नहीं कर पाया है। वहीं लिस्ट में विराट कोहली 82 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। मगर बात जब टीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत शतकों की आती है तो यह दोनों दिग्गज टॉप-5 में नजर नहीं आते। सबसे ज्यादा प्रतिशत शतक से मतलब है करियर में लगाए गए कुल शतकों में से जीत में कितने प्रतिशतक शतक आए।

2/6

सनथ जयसूर्या टॉप-5 में

श्रीलंका के पूर्व खतरनाक ओपनर सनथ जयसूर्या ने अपने करियर में कुल 42 सेंचुरी लगाई थी, जिसमें से 31 टीम की जीत में आई। जयसूर्या का टीम की जीत में शतक का प्रतिशत 73.8 है।

3/6

मैथ्यू हेडन चौथे नंबर पर

मैथ्यू हेडन लिस्ट में 77.5 प्रतिशत शतकों के साथ चौथे पायदान पर हैं। हेडन ने करियर में कुल 40 शतक ठोके, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की जीत में 31 शतक आए।

4/6

रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर

रिकी पोंटिंग का टीम की जीत में शतकों का प्रतिशत 77.5 का रहा है। उन्होंने अपने करियर में कुल 71 शतक जड़े जिसमें से 55 टीम की जीत में आए।

5/6

एबी डिविलियर्स दूसरे पायदान पर

साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डी विलियर्स ने अपने करियर में कुल 47 शतक लगाए जिसमें से 37 शतक टीम की जीत में आए। इसका मतलब यह है कि उन्होंने 78.7 प्रतिशत शतक टीम की जीत में लगाए।

6/6

रोहित शर्मा नंबर-1

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भले ही अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए हो, मगर उनका शतक जरूर टीम की जीत निश्चित करता है। रोहित ने अभी तक 49 बार ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा छुआ है जिसमें से 40 बार टीम जीती है, मतलब है कि जब-जब रोहित शतक जड़ता है तो 81.6 प्रतिशत चांसेस है कि टीम इंडिया जीती है।