PSL 2026 में किसने ठोके सबसे ज्यादा छक्के? टॉप 5 लिस्ट में बाबर आजम हैं फिसड्डी, स्मिथ तीसरे पर

बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जालमी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का खिताब जीता। पेशावर ने फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को पांच विकेट से शिकस्त दी। चलिए, आपको पीएसएल के 11वें सीजन में सबसे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

Md.Akram May 04, 2026 07:00 pm IST
1/5

साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के ठोके। मुल्तान सुल्तान्स का हिस्सा फरहान ने 10 मैचों में 23 छक्के लगाए। कुशल मेंडिस ने 11 मैचों में 23 सिक्स उड़ाए। श्रीलंकाई बल्लेबाज टूर्नामेंट में पेशावर जालमी की ओर से खेला।

2/5

उस्मान खान

फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर उस्मान खान हैं। हैदराबाद किंग्समेन के बल्लेबाज ने सीजन में 13 मैचों में 22 सिक्स जड़े। हैदराबाद किंग्समेन को फाइनल में पेशावर जालमी के हाथों पांच विकेट से हार मिली।

3/5

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने पीएसएल 2026 में 11 मैचों में 18 छक्के लगाए। उन्होंने टूर्नामेंट में मुल्तान सुल्तान्स का प्रतिनिधित्व किया। स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

4/5

माज सदाकत

माज सदाकत ने पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में 16 सिक्स मारे। वह 12 मुकाबलों में हैदराबाद किंग्समेन के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे।

5/5

बाबर आजम

लिस्ट में पेशावर जालमी के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम फिसड्डी हैं। वह 15 सिक्स के साथ संयुक्त रूप से पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 11 मैचों में इतने हवाई फायर किए। कराची किंग्स के आजम खान, मोइन अली और मुल्तान सुल्तान्स के शान मसूद ने क्रमश: 9, 10 और 11 मैचों में 15-15 छक्के उड़ाए।

Hindi NewsफोटोखेलPSL 2026 में किसने ठोके सबसे ज्यादा छक्के? टॉप 5 लिस्ट में बाबर आजम हैं फिसड्डी, स्मिथ तीसरे पर