
IPL 2026 में अब तक खेले गए 59 मुकाबलों के बाद सबसे शानदार गेंदबाजी औसत (यानी एक विकेट लेने के लिए कोई गेंदबाज कितने रन खर्च करता है) किसका है, आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे।

2/7आईपीएल 2026 में अब तक जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी की है और उनका गेंदबाजी औसत सबसे कम है। सबसे कम औसत गेंदबाज के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस सीजन होल्डर ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 22.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 10.92 है। यानी इस सीजन वे 1 विकेट लेने के लिए लगभग 11 रन खर्च कर रहे हैं।

3/7इस सूची में मोहसिन खान दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 20 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 14.90 का है।

4/7सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज कार्बिन बॉश हैं। उन्होंने चार मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 13.1 ओवर डाले हैं, जिसमें 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 15.88 का रहा है।

5/7आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें 47 ओवर की गेंदबाजी की है और 22 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 16.44 का रहा है।

6/7मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 10 ओवर डाले हैं, जिसमें 6 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 17 का रहा है।

7/7इस लिस्ट से एक चीज देखने को मिल रही है कि ज्यादातर गेंदबाजों ने कम ओवर की ही गेंदबाजी करते हुए अपनी औसत को मेंटेन रखा है। लेकिन भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में सबसे बड़े हीरो हैं, क्योंकि उन्होंने 12 मैच और 47 ओवर की गेंदबाजी में 16.44 का औसत मेंटेन किया है और 22 विकेट लिए है, जो अद्भुत है। वे हर 16.44 रन के अंतराल पर इस आईपीएल सीजन में विकेट ले रहे हैं।
