IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर कौन-कौन? श्रेयस अय्यर ने की क्लासेन की बराबरी, गिल भी टॉप-5 में

आईपीएल 2026 के 55वें मैच में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के साथ वे आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। टॉप-5 में कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 12, 2026 01:08 am IST
1/6

सर्वाधिक फिफ्टी जड़ने वाले बैटर

आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के साथ वे आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। टॉप-5 में कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं।

2/6

हेनरिक क्लासेन पहले स्थान पर

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 11 पारियों में बैटिंग करते हुए 5 अर्धशतक बनाए हैं और 494 रनों के साथ ऑरेंज कैप भी उनके ही सिर पर है।

3/6

श्रेयस अय्यर नंबर दो पर पहुंचे

इस सूची में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। उन्होंने भी अब तक खेली गई 10 पारियों में पांच अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन कम रनों के कारण सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 392 रन बनाए हैं।

4/6

शुभमन गिल तीसरे स्थान पर

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए हैं और चार अर्धशतक लगाए हैं।

5/6

साईं सुदर्शन लिस्ट में चौथे स्थान पर

साईं सुदर्शन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं और चार अर्धशतक अब तक जड़े हैं।

6/6

ईशान किशन लिस्ट में 5वें नंबर पर

आईपीएल 2026 में 55 मैचों के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें और आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन हैं, जिन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 409 रन बनाए हैं 4 अर्धशतक जड़े हैं।

Hindi NewsफोटोखेलIPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर कौन-कौन? श्रेयस अय्यर ने की क्लासेन की बराबरी, गिल भी टॉप-5 में