1/5महिला प्रीमियर लीग (WPL) इतिहास में सबसे ज्यादा ठोकने का कारनामा शेफाली वर्मा ने किया है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा शेफाली ने 27 मैचों 49 सिक्स उड़ाए हैं। वह डब्ल्यूपीएल 2026 में एक हवाई फायर करते ही टूर्नामेंट में सिक्स की फिफ्टी कंप्लीट करने वाली पहली प्लेयर बनेंगी।

सूची में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर ऋचा घोष हैं। उन्होंने डब्ल्यूपीएल में 26 मुकाबले खेलने के बाद 20 छक्के जमाए हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलती हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने महिला प्रीमियर लीग में 25 मैचों में 26 छक्के उड़ाए हैं। वह आगामी सीजन में भी गुजरात जायंट्स (जीजी) की ओर से उतरेंगी।

एलिस पेरी ने डब्ल्यूपीएल में 25 मैचों में 25 छक्के मारे हैं। वह निजी कारणों से डब्ल्यूपीएल 2026 में नहीं खेलेंगी। आरसीबी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पेरी के रिप्लेसमेंट के रूप में सयाली साठघरे को शामिल किया।

लिस्ट में पांचवें स्थान पर किरण नवगिरे हैं। उन्होंने 25 मुकाबलों में 24 सिक्स लगाए हैं। नवगिरे यूपी वॉरियर्स का हिस्सा हैं।
