IPL 2026 में अब तक सर्वाधिक बैटिंग ऐवरेज किसका? रिंकू सिंह नंबर वन, विराट कोहली और संजू सैमसन भी टॉप-5 में

IPL 2026 में अब तक खेले गए 58 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा बैटिंग औसत किस बल्लेबाज की है, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। रिंकू सिंह ने इस सूची में शानदार छलांग लगाई है, वहीं, विराट कोहली और संजू सैमसन भी टॉप-5 में बने हुए हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 15, 2026 06:34 pm IST
1/6

सर्वाधिक बैटिंग ऐवरेज वाले टॉप-5 बैटर

IPL 2026 में अब तक खेले गए 58 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा बैटिंग औसत किस बल्लेबाज की है, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। रिंकू सिंह ने इस सूची में शानदार छलांग लगाई है, वहीं, विराट कोहली और संजू सैमसन भी टॉप-5 में बने हुए हैं।

2/6

रिंकू सिंह नंबर वन

इस सीजन अब तक खेले गए मैचों के बाद सबसे ज्यादा बैटिंग औसत जिस खिलाड़ी की है, उनका नाम रिंकू सिंह है। केकेआर के इस बल्लेबाज ने 11 मैच खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने 71.50 की औसत से बैटिंग की है, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है।

3/6

प्रशांत वीर नंबर 2 पर

इस सीजन सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रशांत वीर का नाम दूसरे स्थान पर है। उन्होंने इस सीजन कुल 4 मैच खेले हैं, जिसकी तीन पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए हैं। इस दौरान वे एक भी बार आउट नहीं हुए हैं और उनका औसत 67 का है।

4/6

क्विटंन डिकॉड तीसरे स्थान पर

इस सूची में मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्विटंन डिकॉड तीसरे स्थान पर हैं। इस सीजन रयाल रिकल्टन के साथ तकड़े कॉम्पटीशन के कारण उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 66 का रहा है।

5/6

विराट कोहली नंबर 4 पर

आईपीएल 2026 में इस सीजन अब तक सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं,जिसकी सभी 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 53.78 की औसत से 484 रन बनाए हैं।

6/6

पांचवें और आखिरी स्थान पर संजू सैमसन

आईपीएल 2026 में 58 मैचों के बाद सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक इस सीजन कुल 11 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 53.75 की औसत से 430 रन बनाए हैं।

Hindi NewsफोटोखेलIPL 2026 में अब तक सर्वाधिक बैटिंग ऐवरेज किसका? रिंकू सिंह नंबर वन, विराट कोहली और संजू सैमसन भी टॉप-5 में