
रविवार, 10 मई को रायपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी से 2 विकेट से हार गई। इस हार के साथ मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मुंबई की इस हार के पांच खलनायक या गुनहगार कौन-कौन रहे आइए आज हम आपको बताते हैं।

2/6मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। आज भी सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म का सिलसिला जारी रहा और वे भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाया कैच थमा बैठे। उनका शून्य पर आउट होना मुंबई की हार का एक कारण रहा। सूर्यकुमार यादव प्रदर्शन- 1 गेंद 0 रन, हालांकि, कप्तानी अच्छी की।

3/6रविवार को खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी में भले ही कमाल किया हो और भले ही एक शानदार कैच भी पकड़ा हो, लेकिन गजनफर की गेंद पर क्रुणाल पांड्या के कैच के वक्त उनका ब्रेन फेड मोमेंट मुंबई की हार का सबसे बड़ा कारण बना। नमनधीर ने बाउंड्री से बॉल उनकी तरफ उछाली थी,लेकिन तिलक ने कैच नहीं क्योंकि उन्हें लगा कि नमनधीर का पैर बाउंड्री से टच हो गया है। तिलक ने बल्लेबाजी में 42 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा प्रदर्शन- 42 गेंद 57 रन, लेकिन ऐन वक्त पर ब्रेन फेड।

4/6मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बड़े गुनहगार सलामी बल्लेबाज रयाल रिकल्टन रहे। उन्होंने 4 गेंदों में केवल 2 रन बनाए। विकेट कीपिंग के दौरान भी वे अच्छे नहीं दिखे और थ्रो मिस किया। रयान रिकल्टन प्रदर्शन, 4 गेंदों में 2 रन।

5/6एएम गजनफर भी मुंबई इंडियंस की हार के बड़े विलेन रहे। उन्होंने 3 ओवर में 33 रन खर्चे और 1 विकेट लिया। लो स्कोरिंग मैच में अहम गेंदबाज द्वारा 11 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करना मुंबई के लिए हार का कारण बना। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को कुछ लूज गेंदें भी डालीं। एएम गजनफर- 3 ओवर 33 रन, 11 की इकोनॉमी, 1 विकेट।

6/6राज अंगद बावा ने आज के मैच में आखिरी ओवर डाला और 15 रन नहीं बचा सके। उन्होंने 3 ओवर में 39 रन खर्चे और काफी महंगे साबित हुए। वे भी मुंबई की हारे के बड़े विलन और उनका प्रदर्शन बड़ा कारण रहा। राज बावा प्रदर्शन, 3 ओवर 39 रन 1 विकेट।
