GT के खिलाफ KKR की जीत के 5 हीरो कौन-कौन? फिन एलेन जब चलते हैं मैच एकतरफा कर देते हैं!

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता के इडेन गार्डेंस में केकेआर की टीम ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिए है। इस मैच में केकेआर की जीत के पांच हीरो कौन-कौन रहे आइए आज हम आपको बताते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 17, 2026 02:18 am IST
1/6

केकेआर की जीत के 5 हीरो

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता के इडेन गार्डेंस में केकेआर की टीम ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिए है। इस मैच में केकेआर की जीत के पांच हीरो कौन-कौन रहे आइए आज हम आपको बताते हैं।

2/6

फिन एलेन 

शनिवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर की जीत के सबसे बड़े हीरो फिन एलेन रहे। वे जब भी चलते हैं मैच को एकतरफा कर देते हैं। कल के मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेलकर मैच को एकतरफा सा कर दिया था। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के और पांच चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 265 से अधिक रहा।

3/6

अंगकृष रघुवंशी

फिन एलेन के पवेलियन लौटेने के बाद केकेआर को 247 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अंगकृष रघुवंशी ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में 44 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके जड़े, स्ट्राइक रेट 186 से अधिक रहा।

4/6

कैमरन ग्रीन 

जीटी के खिलाफ इस मुकाबले में कैमरन ग्रीन ने ऑलराउंड प्रदर्शन दिया। उन्होंने पहले तो 28 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, इसके बाद तीन ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 25 रन दिए और 1 विकेट भी हासिल किया। ग्रीन ने मैच में अपनी 52 रनों की पारी के दौरान 4 छक्के और तीन चौके लगाए इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 185 से अधिक रहा।

5/6

सुनील नरेन

इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में मैच के असली हीरो सुनील नरेन रहे। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 29 रन दिए और दो विकेट हासिल किए। हार और जीत के बीच में सुनील नरेन का स्पेल सबसे बड़ा अंतर रहा। उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

6/6

सौरभ दुबे

आज के मैच में सौरभ दुबे ने 19वें ओवर में गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए। उन्होंने कुल 2.4 ओवर की गेंदबाजी में 23 रन दिए और 1 बहुमूल्य विकेट भी हासिल किए। आज के मैच में केकेआर की जीत के हीरो सौरभ दुबे भी रहे।

Hindi NewsफोटोखेलGT के खिलाफ KKR की जीत के 5 हीरो कौन-कौन? फिन एलेन जब चलते हैं मैच एकतरफा कर देते हैं!