
IPL 2026 के 65वें मैच में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। केकेआर को मिली इस जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

2/6बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले गए मुकाबले में सुनील नरेन सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 1 विकेट भी लिया और सिर्फ 13 रन खर्च किए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 3.20 रहा। सुनील नरेन प्रदर्शन- 4 ओवर में 13 रन 1 विकेट, 3.20 की इकोनॉमी।

3/6इस मैच में केकेआर की जीत के हीरो युवा गेंदबाज सौरभ दुबे भी रहे। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 34 रन दिए और दो बड़े विकेट हासिल किए। सौरभ दुबे प्रदर्शन- 4 ओवर 34 रन, 2 विकेट, 8.50 की इकोनॉमी।

4/6इस मैच में केकेआर की जीत के हीरो वरुण चक्रवर्ती जिन्होंने चार ओवर में 28 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया, कार्तिक त्यागी 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट और कैमरन ग्रीन 3 ओवर 23 रन देकर 2 विकेट रहे। इन तीनों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को पस्त कर दिया। कार्तिक त्यागी- 4 ओवर, 37 रन, 2 विकेट, वरुण चक्रवर्ती- चार ओवर में 28 रन कोई विकेट नहीं, कैमरन ग्रीन, 3 ओवर 23 रन 2 विकेट।

5/6इस मैच में केकेआर की जीत के हीरो ओल्डगाड मनीष पांडे रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। मनीष पांडे साल 2008 से यानी जब से विराट कोहली आईपीएल खेल रहे हैं वे भी तभी से खेल रहे हैं। पांडे और कोहली की बॉन्डिंग भी इस सीजन देखने को मिली थी। उन्होंने आज के मैच में मौका मिलने पर 33 गेंदों में 45 रन बनाए और मुश्किल पिच पर 6 चौके लगाते हुए 136.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। मनीष पांडे, 33 गेंद 45 रन, 6 चौके, 136.36 का स्ट्राइक रेट।

6/6मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर की जीत से प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने वाले खिलाड़ियों में रोवमैन पॉवेल का भी बड़ा योगदान रहा। उन्होंने मैच में 30 गेंदों में 40 रन बनाए और केकेआर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रोवमैन पॉवेल- 30 गेंद 40 रन, चार चौके 2 छक्के, 133.33 का स्ट्राइक रेट।
