
पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में साउथहैंप्टन में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में टीम इंडिया 201 रनों तक ही पहुंच सकी और 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने सीरीज पर 4-0 से कब्जा किया।

2/7भारत की इस करारी हार के पीछे कौन-कौन से खिलाड़ी जिम्मेदार रहे जिनकी वजह से हार का सामना करना पड़ा आइए आपको बताते हैं।

3/7आज के मैच में भारत की हार के सबसे बड़े खलनायक अक्षर पटेल रहे। उनकी जमकर पिटाई हुई और बल्ले से भी रन नहीं निकले। उन्होंने पहले तो चार ओवर की गेंदबाजी में लगभग 16 की इकोनॉमी के साथ 63 रन खर्च कर दिए और फिर बल्ले से 3 गेंदों में केवल चार रन ही बना सके। अक्षर पटेल प्रदर्शन- 4 ओवर 63 रन कोई विकेट नहीं। बैटिंग- 4 गेंदों में 3 रन।

4/7भारत की हार के दूसरे सबसे बड़े गुनहगार प्रिंस यादव रहे। उन्हें कोई भी विकेट नहीं हासिल हुआ और चार ओवर में 60 रन खर्च कर दिए। प्रिंस यादव प्रदर्शन- 4 ओवर 60 रन कोई विकेट नहीं।

5/7भारत की हार के तीसरे खलनायक सूर्यांश शेडगे रहे। उन्होंने गेंदबाजी में पहले 3 ओवर में 39 रन खर्च किए और फिर बल्लेबाजी में 6 गेंदों में 7 रन ही बना सके। सूर्यांश शेडगे प्रदर्शन- 3 ओवर 39 रन कोई विकेट नहीं, बैटिंग- 6 गेंदों में 7 रन।

6/7शिवम दुबे भी भारत की हार की एक वजह रहे। उन्होंने 1 ओवर की गेंदबाजी की और 22 रन खर्च कर दिए। बल्लेबाजी में 10 गेंदों में 14 रन बनाए। उनको गेंदबाजी देने के पीछे अय्यर भी दोषी रहे। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे को गेंदबाजी देना नुकसानदायक साबित हुआ। शिवम दुबे प्रदर्शन- 1 ओवर 22 रन दो विकेट- बैटिंग- 10 गेंदों में 14 रन।

7/7अभिषेक शर्मा भी भारत की हार के दोषी रहे। इतनी अच्छी विकेट पर जहां सभी बल्लेबाजों ने लगभग बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन अभिषेक शर्मा संघर्ष करते नजर आए और 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना सके। अभिषेक शर्मा प्रदर्शन- 5 गेंदों में 3 रन।
