
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भारत को करारी हार झेलनी पड़ी। मंगलवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए थे और भात को 202 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में टीम इंडिया 76 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को 125 रनों से टी20I क्रिकेट की उसकी सबसे बड़ी हार मिली।

2/7भारत की इस शर्मनाक हार के पांच मुजरिम ढूढ़ने मुश्किल हैं, क्यों आज पूरी टीम ही प्रिंस यादव के अलवा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। फिर भी परिस्थितियों को देखते हुए कौन-कौन से पांच खिलाड़ी थे, जिनकी वजह से टीम इंडिया को शिकस्त झेलनी पड़ी, आइए आपको बताते हैं।

3/7भारत की हार के सबसे बड़े दोषियों में अक्षर पटेल का नाम सामने आता है। पटेल ने गेंदबाजी में एक विकेट हासिल तो किया लेकिन चार ओवर की बॉलिंग में 49 रन खर्च कर दिए। बल्लेबाजी में भी सिर्फ 10 रन ही चार गेंदों में बना सके। अक्षर पटेल प्रदर्शन- 4 ओवर 49 रन 1 विकेट। 4 गेंदों में 10 रन।

4/7भारत की हार के दूसरे सबसे बड़े गुनहगार श्रेयस अय्यर हैं। भारत के जब तीन विकेट जल्दी आउट हो गए थे उस वक्त कप्तान को जरूरत थी पारी को आगे बढ़ाने की लेकिन वे 4 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर प्रदर्शन- 4 गेंदों में 5 रन।

5/7भारतीय टीम की यह एक सच्चाई है कि सूर्यकुमार और संजू की अनुपस्थिति में भारत को 200 से अधिक का रन चेज करना है तो अभिषेक शर्मा को चलना ही होगा। दुर्भाग्यवश आज के मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा और भारत मुकाबला हार गया। अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा प्रदर्शन- 7 गेंदों में 10 रन।

6/715 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की भी इस हार में गलती मानी जा सकती है। जब अभिषेक शर्मा जैसा बड़ा बल्लेबाज आउट हो चुका है और आपको लगातार आर्चर शॉर्ट पिच गेंदबाजी कर रहे थे तब कुछ जिम्मेदारी लेकर गेंदों को छोड़ा जा सकता था। अभिषेक के बाद वैभव के आउट होने से मैच का रुख आधा बदल गया था। वैभव सूर्यवंशी ने पांच गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों की मदद से 13 रन बनाए। वैभव मैदान पर टिकते तो नतीजा कुछ और हो सकता था। वैभव सूर्यवंशी प्रदर्शन- 5 गेंदों में 13 रन।

7/7भारत की इस हार में उप कप्तान तिलक वर्मा और ईशान किशन भी दोषी हैं। शिवम दुबे के आने तक तो मैच खत्म ही हो चुका था। ईशान किशन ने आज के मैच में सिर्फ 9 गेंदों में 13 रन बनाए। तिलक वर्मा के बल्ले से 11 गेंदों में 3 रनों की पारी निकली। ईशान किशन प्रदर्शन- 9 गेंदों में 13 रन। तिलक वर्मा प्रदर्शन- 11 गेंदों में 3 रन।
