
IPL 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। गुजरात टाइटंस की इस हार के 5 दोषी कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको बताते हैं।

2/6गुजरात टाइटंस की हार के पांच बड़े विलेन में राशिद खान और मोहम्मद सिराज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। ये दोनों गेंदबाज शनिवार को खेले गए मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 50 रन से अधिक खर्च कर डाले। एक तरफ जहां मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 50 रन देकर एक विकेट भी लिया, लेकिन राशिद खान ने चार ओवर में 57 रन दे डाले और 1 भी विकेट हाथ नहीं लगा।

3/6जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में उम्मीद के मुताबकि गेंदबाजी नहीं की। एक तरफ जहां रबाडा ने चार ओवर में 40 रन खर्च कर दिए और कोई विकेट नहीं लिया, वहीं जेसन होल्डर भी अपने कोटे में 39 रन खर्च करने के बाद एक भी विकेट नहीं ले सके।

4/6आज के मैच में सिर्फ 1 ओवर डालने आए अर्शद खान भी काफी महंगे साबित हुए और एक ओवर में ही 22 रन दे डाले। गुजरात टाइटंस इस मैच को 29 रनों से जीती है। साईं किशोर ने भी 3 ओवर में 38 रन दिए। हालांकि, उन्होंने एक विकेट हासिल किया।

5/6आज के मैच में शुभमन गिल की कप्तानी औसत नजर आई। गेंदबाजी के दौरान उनसे कुछ रणनीतिक चूक हुईं। वे मैदान पर काफी लाचार भी नजर आए। यूं तो गिल ने आज के मैच में 173 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, लेकिन यह कम था इससे और तेज खेलने की दरकार थी और वे ऐसा नहीं कर सके जिसकी वजह से आखिरी के ओवरों में रन रेट काफी अधिक बढ़ गया और टीम मैच हार गई। उन्होंने आज के मैच में 49 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली, जो मैच के हिसाब से धीमी थी।

6/6मैच में कहां तो 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट की दरकार थी और साईं सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रन यानी 189 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं जोश बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए और सिर्फ 162 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। ये पारियों तेज तो थीं लेकिन आज के मैच में केकेआर के बल्लेबाजों की तुलना में बिल्कुल धीमीं थीं और इन्हीं धीमी पारियों की वजह से अंतत: गुजरात टाइटंस को हार मिली।
