SRH के जबड़े से जीत छीनकर राजस्थान को Q-2 में पहुंचाने वाले 5 प्लेयर कौन-कौन? वैभव सूर्यवंशी का तो कोई जवाब ही नहीं

बुधवार 27 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत के पांच हीरो कौन-कौन रहे, आइए आपको बताते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 28, 2026 02:22 am IST
1/8

राजस्थान ने एसआरएच को हराया

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया है। अब वह क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर चुकी है।

2/8

244 के जवाब में सिर्फ इतना बना पाई SRH

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 244 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में 20वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 192 रनों पर ऑलआउट हो गई।

3/8

राजस्थान की जीत के पांच हीरो कौन-कौन?

बुधवार 27 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत के पांच हीरो कौन-कौन रहे, आइए आपको बताते हैं।

4/8

वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े हीरो

कल खेले गए मुकाबले में राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने मैच को एकतरफा कर दिया। वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वे शतक से चूक गए। वैभव सूर्यवंशी प्रदर्शन- 29 गेंदों में 97 रन, 5 चौके, 12 छक्के, 334.48 का स्ट्राइक रेट।

5/8

ध्रुव जुरैल

वैभव सूर्यवंशी द्वारा दी गई आधारशिला को उसी स्पीड से आगे बढ़ाने का काम ध्रुव जुरैल ने किया। उन्होंने 21 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और स्कोर को 200 की ओर ले गए। जुरैल ने विकेटकीपिंग में भी अच्छा काम किया। ध्रुव जुरैल प्रदर्शन- 21 गेंद 50 रन, 5 चौके, 3 छक्के, 238.10 का स्ट्राइक रेट।

6/8

रियान पराग

जीत में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का भी योगदान रहा। उन्होंने मैदान पर ना सिर्फ अच्छी कप्तानी की बल्कि बल्लेबाजी में बी दमखम दिखाया और 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 12 गेदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रनों की पारी खेली। रियान पराग प्रदर्शन- 12 गेंदों में 26 रन, 2 चौके- दो छक्के, 216.67 का स्ट्राइक रेट।

7/8

जोफ्रा आर्चर

कल के मुकाबले में राजस्थान की जीत के बड़े हीरो जोफ्रा आर्चर रहे। उन्होंने मुकाबले में हैदराबाद के शुरुआती तीन विकेट लेकर उनकी कमर ही तोड़ दी। हालांकि, वे महंगे साबित हुए लेकिन आज बल्लेबाजों ने इतने रन बना दिए थे कि जोफ्रा के पास रन खर्च करके विकेट लेने की स्वतंत्रता थी। जोफ्रा आर्चर, 4 ओवर 58 रन तीन विकेट।

8/8

नांद्र बर्गर और यश राज पुंजा

नांद्रे बर्गर ने भी आज के मैच में अच्छी गेंदबाजी की और तीन ओवर में 26 रन दिए। उन्होंने दो विकेट हासिल किए। नांद्रे बर्गर, 3 ओवर 26 रन दो विकेट। यशराज पुंजा ने चार ओवर में 39 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वे भी हीरो रहे।

Hindi NewsफोटोखेलSRH के जबड़े से जीत छीनकर राजस्थान को Q-2 में पहुंचाने वाले 5 प्लेयर कौन-कौन? वैभव सूर्यवंशी का तो कोई जवाब ही नहीं