भारत की हार के 5 दोषी कौन-कौन? रवि बिश्नोई ने डुबोई लुटिया, वैभव का भी गुनाह, ईशान शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की हार के पांच दोषी कौन-कौन रहे, जानिए। इस लिस्ट में रवि बिश्नोई से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक वे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने प्रदर्शन नहीं किया है।

Vimlesh Kumar BhurtiyaJul 05, 2026 02:18 am IST
1/7

इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया

मैनचेस्टर में शनिवार को खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 190 रन बनाए थे और 191 का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

2/7

भारत की हार के दोषी

भारत की इस हार के पांच सबसे बड़े दोषी कौन- कौन से खिलाड़ी रहे, जिनकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा आइए आपको बताते हैं।

3/7

रवि बिश्नोई

भारत की हार के सबसे बड़े गुनहगार रवि बिश्नोई रहे। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 60 रन खर्च कर दिया। उनका एक ओवर 27 से अधिक रनों का चला गया। उन्होंने 15 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और यहीं से मैच पलट गया। रवि बिश्नोई प्रदर्शन- 4 ओवर 60 रन, कोई विकेट नहीं, 15 की इकोनॉमी।

4/7

वैभव सूर्यवंशी

भारत की इस हार के दोषी 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी भी रहे। वे अपने स्वभाव के अनुसार क्रिकेट खेल ही नहीं पाए। उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ 14 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी प्रदर्शन- 10 गेंद, 14 रन, दो छक्के, 140 का स्ट्राइक रेट।

5/7

शिवम दुबे

भारत की हार के दोषियों में शिवम दुबे भी शामिल रहे। उन्हें हिटर और फिनिशर के रूप में रखा जाता है। हालांकि, आज के मैच में उन्होंने 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन 71.43 की स्ट्राइक रेट से बनाए। शिवम दुबे प्रदर्शन- 7 गेंदों में 5 रन, 71.43 की स्ट्राइक रेट।

6/7

ईशान किशन

भारत की हार में ईशान किशन भी जिम्मेदार रहे। उन्होंने बहुत धीमी गति से बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 49 रन बनाए। ईशान किशन प्रदर्शन- 40 गेंदों में 49 रन, 122 की स्ट्राइक रेट।

7/7

हर्षित राणा

हर्षित राणा भी आज के मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने अपना चार ओवर का कोटा भी पूरा नहीं किया। हर्षित राणा प्रदर्शन- 3 ओवर में 30 रन और एक विकेट।

Hindi Newsफोटोखेलभारत की हार के 5 दोषी कौन-कौन? रवि बिश्नोई ने डुबोई लुटिया, वैभव का भी गुनाह, ईशान शामिल