
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट को साल 2025 में ही अलविदा कह चुके हैं और अब केन विलियमसन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। जो रूट और स्टीव स्मिथ अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।

2/6ऐसे में आइए विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ में से किसने कितने शतक लगाए हैं और किसका टेस्ट करियर कैसा है, इसके बारे में हम आपको जानकारी देते हैं।

3/6फैब फोर के इन खिलाड़ियों में सबसे शानदार टेस्ट करियर जो रूट का है। रूट ने अपने टेस्ट करियर में अब तक कुल 164 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 300 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.73 की औसत के साथ कुल 13952 रन बनाए हैं। इस दौरान जो रूट के बल्ले से कुल 66 अर्धशतक और 41 शतक निकले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 262 सर्वोच्च रन बनाए हैं। वे सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड के करीब पहुंचते जा रहे हैं।

4/6टेस्ट क्रिकेट में दूसरे फैब फोर के जिस खिलाड़ी ने अपनी धाक जमाई है, वे स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में कुल 123 मैच खेले हैं, जिसकी 220 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 53.91 की औसत से कुल 10763 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 44 अर्धशतक और 37 शतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 239 रन है।

5/6टेस्ट में फैब फोर के तीसरे सबसे सफल बैटर केन विलियमसन हैं, जिन्होंने आज रिटायरमेंट का ऐलान किया है। उन्होंने साल 2010 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से लेकर साल 2026 तक कुल 110 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 195 पारियों में 54.006 की औसत और 51.98 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 9515 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 अर्धशतक और 33 शतक निकले।

6/6विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2011 से लेकर 2025 तक के अपने करियर में विराट कोहली ने कल 123 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत और 55.58 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 9230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 31 अर्धशतक और 30 शतक लगाए हैं।
