
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइनटीज का शिकार का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। वह अपने करियर में 664 मैचों में कुल 27 बार शतक के करीब पहुंचकर आउट हुए। क्रिकेट में 90 से 99 के बीच आउट होने को नर्वस नाइनटीज कहा जाता है।

2/5लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। वह 12 मर्तबा नर्वस नाइनटीज का शिकार बने। द्रविड़ ने 509 इंटरनेशनल मुकाबले खेले।

3/5पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 374 मुकाबलों में 10 बार सेंचुरी की दहलीज पर अपना विकेट खोया। पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 269 मैचों में 10 मर्तबा नर्वस नाइनटीज के फेर में फंसे।

4/5फेहरिस्त में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं। वह 557 इंटरनेशनल मैचों में 9 बार नर्वस नाइनटीज का शिकार हो चुके हैं। कोहली वडोदरा में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले वनडे में 93 रन बनाकर आउट हुए और 54वें वनडे शतक से चूके। उन्होंने 91 गेंदों का सामना करने के बाद आठ चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 301 का टारगेट चेज करते हुए चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कोहली के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी 10 बार शतक के नजदीक अपना विकेट गंवाया। उन्होंने 424 मुकबाले खेले।

5/5कोहली ने लिस्ट में एमएस धोनी और गौतम गंभीर को पछाड़ा है, जो संयुक्त रूप से पांचवें पायदान पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी 538 मैचों में आठ बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। पूर्व ओपनर गंभीर 242 मैचों में 8 मर्तबा शतक के करीब आउट हुए। गंभीर फिलहाल भारत के हेड कोच हैं।
