
विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 49 रनों की शानदार पारी खेली। इस इनिंग में उन्होंने 6 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया। इस छक्के के साथ वह आईपीएल में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, कोहली के नाम अब आईपीएल में पारी का आगाज करते हुए 185 सिक्स हो गए हैं।

2/5दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अब इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। राहुल के नाम आईपीएल में बतौर भारतीय ओपनर 184 छक्के दर्ज हैं।

3/5रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में बतौर भारतीय ओपनर 148 छक्के दर्ज हैं। उन्हें इस रेस में नंबर-1 बनने के लिए काफी लंबा सफर तय करना होगा। बता दें, हिटमैन के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है, मगर फिलहाल वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

4/5आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीतने वाले शिखर धवन अब संन्यास ले चुके हैं। हालांकि उना नाम अभी भी इस लिस्ट में चौथे पायदान पर दर्ज है। गब्बर ने अपने आईपीएल करियर में बतौर ओपनर 143 छक्के लगाए हैं।

5/5गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। युवा भारतीय ओपनर्स में वह इस लिस्ट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने आईपीएल में पारी का आगाज करते हुए अभी तक 118 छक्के लगाए हैं।
