1/5टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड संयुक्त रूप से उर्विल पटेल के नाम दर्ज है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। उर्विल ने गुजरात के लिए 35 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 12 सिक्स शामिल हैं।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा भी 28 गेंदों में शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में पंजाब की ओर से किया था। अभिषेक ने मेघालय के विरुद्ध 29 गेंदों में 8 चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए थे।

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साल 2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए 32 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 116 रन जोड़े थे। उनके बल्ले से 8 चौके और 12 छक्के निकले।

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने शुक्रवार (14 नवंबर) को तूफानी शतकीय पारी खेलकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ डाला। उन्होंने इंडिया ए वर्सेस यूएई एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच में 32 गेंदों में शतक पूरा किया। सूर्यवंशी ने दोहा के मैदान पर 142 गेंदों में 144 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 15 सिक्स हैं। सूर्यवंशी के शतक के दम पर इंडिया ए ने 297/4 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में 35 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। उन्होंने इंदौर के स्टेडियम में 43 गेंदों में 118 रन जुटाए थे। उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के मारे। सूर्यवंशी भी 35 गेंदों में सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने यह कमाल आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध किया था। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।
