
2/6सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल हिंगे ने पिछली बार वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया था। मगर इस बार वैभव सूर्यवंशी ने पारी के पहले ओवर में उनके खिलाफ बैक टू बैक चार छक्के लगाकर बदला लिया। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की पारी के पहले ओवर में 4 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

3/6वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। यह आईपीएल में उनकी तीसरी फिफ्टी है जो 15 गेंदों पर आई। वैभव सूर्यवंशी इसी के साथ आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन अर्धशतक 15 या उससे कम गेंदों में लगाए है।

4/6वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 103 रनों की पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मिचेल ओवन ने 533 गेंदें खेलकर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, अब मात्र 473 गेंदों में यह कारनामा कर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

5/6वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 15 पारियों में आईपीएल में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने ऐसा करने के लिए 21 पारियां ली थी।

6/6वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पारी में 12 छक्के लगाए। वह इसी के साथ बतौर भारतीय आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी 127 रनों की पारी में 11 सिक्स लगाए थे। बता दें, ऑलओवर 17 छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।
