ट्रैविस हेड ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, देखें WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

Travis Head ने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेली। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC में 10वां शतक है। इस शतक के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Lokesh KheraDec 19, 2025 01:30 pm IST
1/7

बाबर आजम टॉप-10 में

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर आजम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं। उन्होंने WTC में अभी तक 8 शतक ठोके हैं। उनके नाम इस चैंपियनशिप में 38 मैचों में 47.40 की औसत के साथ 3129 रन दर्ज हैं। उनके अलावा श्रीलंका के डी सिल्वा के नाम भी WTC में 8 ही शतक हैं।

2/7

रोहित शर्मा का टूटा रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 9 शतक जड़ने का रिकॉर्ड था। वह इसी साल रिटायर हुए हैं। उनके साथ इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी WTC में 9 शतक जड़े हैं। ट्रैविस हेड अब इन दोनों से आगे निकल गए हैं।

3/7

ट्रैविस हेड

ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में WTC का 10वां शतक जड़ा है। अब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में टॉप-5 में शामिल हो गए हैं।

4/7

शुभमन गिल के नाम कितने शतक?

शुभमन गिल के नाम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 शतक है। इस साल ही उन्होंने 5 शतक जड़े हैं। 4 सेंचुरी उन्होंने इंग्लैंड में तो एक घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ी थी। गिल टॉप-5 में एकमात्र भारतीय हैं।

5/7

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 11-11 शतकों के साथ इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

6/7

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और फैब-4 का हिस्सा स्टीव स्मिथ WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़न वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक 13 सेंचुरी जड़ी है। नंबर-1 पर मौजूद जो रूट से वह काफी पीछे हैं।

7/7

जो रूट के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के स्टार टेस्ट बल्लेबाज जो रूट के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जहां कोई बल्लेबाज अभी तक 15 शतक का आंकड़ा नहीं कर पाया, वहीं जो रूट अभी तक 22 शतक जड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज टेस्ट में भी उन्होंने एक सेंचुरी लगाई।

Hindi Newsफोटोखेलट्रैविस हेड ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, देखें WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
;;;