Hindi NewsफोटोखेलU19 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, भारतीय बैटर का रहा दबदबा

U19 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, भारतीय बैटर का रहा दबदबा

अंडर19 एशिया कप 2025 का समापन हो चुका है। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 347 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद भारत को 26.2 ओवर में 156 रन पर आउट कर दिया।

Himanshu SinghDec 21, 2025 08:01 pm IST
1/6

समीर मिन्हास

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ फाइनल में सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 113 गेंद में 17 चौके और नौ छक्के की मदद से 172 रन बनाए। समीर पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी मिला। समीर ने 5 मैचों में 117.75 के औसत से 471 रन दर्ज किए।

2/6

अभिज्ञान कुंडू

पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभिज्ञान कुंडू के नाम है। उन्होंने टूर्नामेंट में दोहरा शतक भी लगाया था। हालांकि फाइनल में 20 गेंद में 13 रन ही बना सके। अभिज्ञान कुंडू ने कई मैचों में दमदार पारियां भी खेली। कुंडू ने टूर्नामेंट में 5 मैचों में 92 के औसत से 276 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 209 रहा।

3/6

अहमद हुसैन

अहमद हुसैन अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। अहमद ने 5 मैचों में 67 के औसत से 268 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 132 रहा। उन्होंने दो अर्धशतक और एक भी लगाया था।

4/6

वैभव सूर्यवंशी

भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे। फाइनल में फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वैभव 10 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वैभव ने अंडर-19 एशिया कप में 5 मैच खेलते हुए 52 के औसत से 261 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 261 रहा।

5/6

अयान मिस्बाह

यूएई के स्टार बल्लेबाज अयान मिस्बाह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। अयान ने तीन मैच ही खेले क्योंकि उनकी टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। अयान ने तीन मैचों में 81 के औसत से 243 रन बनाए। उन्होंने एशिया कप में एक शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए।

6/6

ऑरोन जॉर्ज

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज आरोन गर्ग का अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान कई अहम पारियां खेली। आरोन ने 4 मैचों में 76 के औसत से 228 रन बनाए। आरोन ने टूर्नामेंट में तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेली। हालांकि फाइनल में उनके बल्ले से भी रन नहीं निकले। उन्होंने 9 गेंद में 16 रन का योगदान दिया।