Hindi NewsफोटोखेलT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 भारतीय बॉलर, बुमराह नहीं ये पेसर है नंबर वन

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 भारतीय बॉलर, बुमराह नहीं ये पेसर है नंबर वन

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में दो ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने विकेटों का शतक लगाया हुआ है, जबकि एक और गेंदबाज शतक पूरा करने के बेहद करीब पहुंच गया है।

Vikash GaurDec 10, 2025 11:00 am IST
1/5

सिंह इज किंग

2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह सभी को पीछे छोड़कर सबसे आगे निकल गए हैं। वे 69 मैचों में 107 विकेट निकाल चुके हैं। वे भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले विकेटों का शतक पूरा करने वाले गेंदबाज हैं।

2/5

बुमराह का बवंडर

2016 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वे दूसरे ही गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 100 विकेट निकाले हैं। 81 मैचों में उनके विकेटों की संख्या टी20आई क्रिकेट में 101 हो चुकी है।

3/5

हार्दिक तीसरे पायदान पर

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी विकेटों का शतक लगाने की दहलीज पर हैं। वे 121 मैचों में 99 विकेट हासिल कर चुके हैं। एक विकेट लेते ही वे तीसरे ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने टी20आई क्रिकेट में भारत के लिए विकेटों का शतक पूरा किया है।

4/5

चहल चौथे नंबर पर

युजवेंद्र चहल ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2023 में खेला था। वे 80 मैचों में 96 विकेट निकालने में सफल हुए थे। वे भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

5/5

भुवनेश्वर टॉप 5 में

2012 से 2022 तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 87 मैचों में 90 विकेट निकाले थे। वे भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।