1/5साउथ अफ्रीका के धाकड़ विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने शनिवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वह वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा से शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम में 89 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 सिक्स हैं। यह डिकॉक का 23वां शतक था। वह 161 वनडे खेल चुके हैं। कुमार संगाकारा ने भी बतौर विकेटकीपर 23 शतक जमाए। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ने वनडे करियर में कुल 25 सेंचुरी जमाईं।

सूची में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के विकेकीपर शाई होप हैं। वह अब तक 148 वनडे मैचों में 19 शतक मार चुके हैं। होप ने 2016 में वनडे डेब्यू किया था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खतरनाक विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कुल 16 सेंचुरी लगाईं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 287 मुकाबले खेले।

इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने अभी तक 196 वनडे मैचों में 11 सेंचुरी जड़ी हैं। बटलर ने साल 2012 में वनडे करियर का आगाज किया था।

लिस्ट में एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स संयुक्त रूप से फिसड्डी हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर धोनी ने 350 वनडे में 10 शतक ठोके। साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज डिविलियर्स ने भी बतौर विकेटकीपर 10 सेंचुरी जमाईं। वहीं, डिविलियर्स ने वनडे करियर में 228 वनडे मैचों में कुल 25 शतक लगाए।
