Hindi Newsफोटोखेलवे 5 स्टेडियम, जहां टीम इंडिया ने खेले हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच; ये ऐतिहासिक मैदान हैं इनमें शामिल

वे 5 स्टेडियम, जहां टीम इंडिया ने खेले हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच; ये ऐतिहासिक मैदान हैं इनमें शामिल

टीम इंडिया ने किन पांच मैदानों पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं? उनके बारे में जान लीजिए। इस लिस्ट में कोलकाता का ईडन गार्डेंस सबसे ऊपर है। लिस्ट में और कौन-कौन से स्टेडियम शामिल हैं? उनके बारे में जान लीजिए।

Vikash GaurNov 11, 2025 10:44 am IST
1/5

ईडन गार्डेंस है टॉप पर

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जिस मैदान पर खेले गए हैं वह कोलकाता का ईडन गार्डेंस स्टेडियम है। इस स्टेडियम में अब तक 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टेस्ट भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया का यहां 43वां टेस्ट मैच होगा।

2/5

चेपॉक स्टेडियम दूसरे नंबर पर

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम भारतीय टीम के लिए अब तक 35 टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है। भारत का ये दूसरा स्टेडियम है, जहां सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले गए हैं।

3/5

अरुण जेटली स्टेडियम तीसरे नंबर पर

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, जिसे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम कहा जाता था, वह भी अब तक 35 टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है। संयुक्त रूप से दिल्ली का ये स्टेडियम दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला भारतीय स्टेडियम है।

4/5

वानखेड़े स्टेडियम चौथे नंबर पर

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम 50 साल पुराना है और यहां अब तक भारतीय टीम ने 26 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला ये चौथा स्टेडियम है।

5/5

एम चिन्नास्वामी टॉप 5 में

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की मेजबानी करने के मामले में बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पांचवें नंबर पर आता है, जिसने अभी तक 25 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। हालांकि, आगे इसे मैच मिलने की संभावना कम है, क्योंकि यहां RCB की जीत के बाद भगदड़ मच गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से इसे खतरनाक पाया गया है।